दादाकुटी आश्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरु पूर्णिमा उत्सव में शामिल होंगे।
आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर गुरु पूर्णिमा उत्सव पूरे श्रद्धाभाव से मनाया जा रहा है। नर्मदापुरम में भी गुरुओं की चरण वंदना और दीक्षा समारोहों के साथ यह पर्व भक्ति में रंगा नजर आ रहा है। शहरभर में शिष्य अपने-अपने गुरुओं से आशीर्वाद ले रहे हैं।
.
शहर में भी अलग-अलग जगहों पर गुरु पूर्णिमा के आयोजन होंगे। कृषि उपज मंडी के सामने स्थित निलिंपमणी आश्रम में आचार्य पं. सोमेश परसाई की अगुआई में आयोजन हो रहा है। यहां गुरुवार को दिनभर शिष्यों को दीक्षा दी जाएगी और अखंड यज्ञशाला, गणपति दर्शन, नवग्रह वाटिका व माता राजराजेश्वरी के विशेष श्रृंगार के दर्शन होंगे। सुबह 10 बजे से भंडारा भी शुरू हो गया है, जो पूरे दिन चलेगा।
दादाकुटी में गुरु पादुका पूजन, सीएम वर्चुअली जुड़ेंगे श्री दादाकुटी (बीटीआई रोड) पर भी गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यहां सवा करोड़ देववृक्ष संकल्प के साथ गुरु पादुका पूजन, मूर्ति पूजन जैसे कार्यक्रम होंगे। दादा गुरु स्वयं सानिध्य देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन तय था, लेकिन दौरा निरस्त हो गया है। वे अब सुबह 11:15 से 11:45 बजे तक वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
गायत्री परिवार का दो दिवसीय उत्सव अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री शक्तिपीठ द्वारा दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा आयोजन हो रहा है। बुधवार को अखंड जप साधना हुई। गुरुवार को 5 कुंडीय महायज्ञ, संस्कार और पूर्णाहुति सुबह 8 से 12 बजे तक होगी। दोपहर 5 बजे ऋषि कुल विद्यालय में करीब 150 संस्कृत शिष्य परंपरागत गुरु पूजन करेंगे।
सुंदरकांड पाठ और गुरु पूजन आईटीआई रोड स्थित निजी मैरिज पैलेस में आचार्य नरेश परसाई के सानिध्य में सुबह 9 से 11:30 बजे तक सुंदरकांड पाठ, फिर गुरु पादुका पूजन किया जाएगा। गुरु पूर्णिमा पर नर्मदापुरम श्रद्धा, सेवा और भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। सभी आयोजन गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा को समर्पित हैं।