गिल या स्टोक्स किसके नाम होगी लॉर्ड्स की लड़ाई, जो जीता उसे मिलेगी बढ़त

गिल या स्टोक्स किसके नाम होगी लॉर्ड्स की लड़ाई, जो जीता उसे मिलेगी बढ़त


India vs England 3rd Test Day 1 Live Score : भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला आज से शुरू होने जा रहा है. लीड्स में खेले गए पहले मुकाबले को इंग्लैंड ने जीता था जबकि बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट को भारत ने जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल की. लॉर्ड्स में अब दोनों टीमें बढ़त बनाने के इरादे से उतरेंगी. भारत के कप्तान शुभमन गिल धमाकेदार फॉर्म में हैं और उसे जारी रखना चाहेंगे. वहीं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स फॉर्म हासिल करने उतरेंगे.

सीरीज का नतीजा इस मुकाबले से बहुत हद तक तय हो सकता है. भारतीय टीम के खिलाफ इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 371 रन को हासिल कर 5 विकेट से जीत दर्ज की थी. भारत ने बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल की पहली पारी में 269 रन और दूसरी पारी में 161 रन की बदौलत इंग्लैंड के 608 रन का विशाल लक्ष्य दिया. इंग्लिश टीम पर आकाशदीप दूसरी पारी में कहर बनकर टूटे और 6 विकेट लेकर मैच में कुल 10 विकेट पूरे किए. इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 336 रन की बड़ी जीत हासिल कर सीरीज में 1-1 की बराबरी की.

भारत बनाम इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट रिकॉर्ड

कुल मैच- 19

इंग्लैंड ने जीते- 12

भारत ने जीते- 3

ड्रा- 4

तीसरे टेस्ट में कैसी रहेगी पिच?

लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में पिच गेंदबाजों की मददगार होने की उम्मीद है. पिच क्यूरेटर से इंग्लैंड के टेस्ट कोच ब्रेंडन मैकुलम ने ज्यादा घास और एक्स्ट्रा बाउंस की मांग की थी. यहां टॉस काफी अहम होने वाला है.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रुट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा रचेर, शोएब बशीर

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह.



Source link