बीजेपी ने प्रदेश के 9 नगरीय निकायों में हुए पार्षदों के एक-एक पद के उपचुनाव में छह पर जीत हासिल की है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के तीन पार्षद प्रत्याशी जीते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी है।
.
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रदेश के 9 नगरीय निकायों में हुए मतदान के बाद आज पार्षद के उप निर्वाचन के परिणाम घोषित किये गए। जीत के बाद प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए हैं। इस उपचुनाव में पन्ना जिले के नगरीय निकाय ककरहटी के वार्ड 13 में भारतीय जनता पार्टी के हीरालाल आदिवासी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए हैं।
इन निकायों में इन्हें मिली जीत
- भोपाल जिले के नगरीय निकाय बैरसिया के वार्ड 7 में भारतीय जनता पार्टी की शाइस्ता सुल्तान
- नगरीय निकाय सिवनी के वार्ड 11 में भारतीय जनता पार्टी की निधि
- इंदौर जिले के नगरीय निकाय सांवेर के वार्ड 7 में कांग्रेस की हसीना इंदौर के नगरीय निकाय गौतमपुरा के वार्ड 15 में भारतीय जनता पार्टी के शंकरलाल
- मंडला जिले के नगरीय निकाय बिछिया के वार्ड 13 में कांग्रेस की राजकुमारी धुर्वे
- शहडोल जिले के नगरीय निकाय खांड के वार्ड 8 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के शशिधर त्रिपाठी
- छिंदवाड़ा जिले के नगरीय निकाय न्यूटन चिखली के वार्ड 4 में भारतीय जनता पार्टी की निकिता बरखे
- खरगोन जिले के नगरीय निकाय भीकनगांव के वार्ड 5 में भारतीय जनता पार्टी की कमलेश कौशल
- पन्ना जिले के नगरीय निकाय ककरहटी के वार्ड 13 में भारतीय जनता पार्टी के हीरालाल आदिवासी निर्विरोध