बहते नारियल को पकड़ने के लिए युवक ने लगाई छलांग: नरसिंहपुर में SDRF टीम ने रेस्क्यू कर बचाई जान, पुलों के पास न जाने की अपील – Narsinghpur News

बहते नारियल को पकड़ने के लिए युवक ने लगाई छलांग:  नरसिंहपुर में SDRF टीम ने रेस्क्यू कर बचाई जान, पुलों के पास न जाने की अपील – Narsinghpur News



नरसिंहपुर जिले में गुरुवार को एक युवक ने बरमान के सतधारा पुल से उफनती नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। वह नदी में बह रहे नारियल को पकड़ने की कोशिश कर रहा था। नदी के तेज बहाव में युवक कुछ दूर तक बह गया। हालांकि तैरना आने की वजह से वह डूबने से बच गया।

.

SDRF और होमगार्ड की टीम ने किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही SDRF और होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्रशासन की नदी तटों और पुलों के पास न जाने की अपील

जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नर्मदा नदी और अन्य नदी-नाले उफान पर हैं। नर्मदा सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रशासन ने जनता से नदी तटों और पुलों के पास न जाने की अपील की है। हालांकि कुछ लोग इस चेतावनी की अनदेखी कर खतरनाक काम कर रहे हैं। सतधारा पुल की यह घटना लापरवाही का उदाहरण है। समय पर रेस्क्यू से बड़ा हादसा टल गया।



Source link