Last Updated:
Morning Dreams Meaning: स्वप्न शास्त्र के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए ये सपने आपके जीवन में बदलाव और समृद्धि का संकेत हो सकते हैं. कोई व्यक्ति सुबह 3 से लेकर 5 बजे के बीच में जो सपना देखता है, उसके…
हाइलाइट्स
- ब्रह्म मुहूर्त में देखे सपने सच होने की संभावना अधिक होती है
- भारी बारिश का सपना दुखों के अंत और धन प्राप्ति का संकेत है
- देवी-देवता के दर्शन सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक हैं
Shubh Sapne: कहते हैं कि भोर में कोई सपना आए और वो सुबह नींद खुलने पर याद रह जाए, तो सच हो जाता है. इसलिए, लोग भोर के सपने को बड़ा महत्व देते हैं. स्वप्न शास्त्र में भी ब्रह्म मुहूर्त में दिखे सपने को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. कहा जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए सपने सच होने की संभावना अधिक होती है. ये सपने आपके जीवन में सकारात्मक बदलावों का संकेत हो सकते हैं. आइए उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि भोर में किन सपनों का दिखना शुभ होता है.
ये सपने दिखें तो समझें होगा शुभ
- ब्रह्म मुहूर्त में अगर आपको भारी बारिश का सपना दिखे तो यह बहुत ही शुभ संकेत है. यह सपना बताता है कि आपके दुखों का अंत होने वाला है. धन की प्राप्ति के रास्ते खुलने वाले हैं. जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा और आने वाला समय आपके लिए खुशियों से भरा होगा.
- सपने में खुद को दर्पण में देखना और अपना स्पष्ट व सुंदर चेहरा देखना शुभ माना जाता है. यह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि, आत्म-सुधार और व्यक्तिगत विकास का प्रतीक है. यह दर्शाता है कि आप अपनी क्षमताओं को पहचान रहे हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं.
- अगर आपको भोर के सपने में किसी देवी या देवता के दर्शन होते हैं, तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है. यह इस बात का संकेत है कि ईश्वर का आशीर्वाद आपके साथ है और आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आने वाली है. यह किसी बड़ी मनोकामना पूर्ण होने या किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता का सूचक भी हो सकता है.
- अगर सपने में किसी ऐसे मृत व्यक्ति से बात कर रहे हैं जिसे आप जानते थे और वह आपको कोई शुभ संदेश देता है या आपसे मुस्कुराकर बात करता है तो इसे भी शुभ माना जाता है. यह उस व्यक्ति के आशीर्वाद का संकेत हो सकता है और यह दर्शाता है कि आपको उनकी कृपा प्राप्त है.
ये काम बिल्कुल न करें
अगर आप इस तरह का सपना देखते हैं तो सबको बताने की जरूरत नहीं है. बल्कि, सपने को आप अपने तक ही रखें. सबको बताने से फिर सपने का महत्व खत्म हो जाता है. भगवान का सपना या फिर इस तरह के शुभ सपने देखते हैं तो सुबह उठकर इष्ट देवता को याद करें और उनकी पूजा करें. इससे सपने का फल और भी अधिक व जल्दी मिलेगा.
अगर आप इस तरह का सपना देखते हैं तो सबको बताने की जरूरत नहीं है. बल्कि, सपने को आप अपने तक ही रखें. सबको बताने से फिर सपने का महत्व खत्म हो जाता है. भगवान का सपना या फिर इस तरह के शुभ सपने देखते हैं तो सुबह उठकर इष्ट देवता को याद करें और उनकी पूजा करें. इससे सपने का फल और भी अधिक व जल्दी मिलेगा.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.