Last Updated:
Raisha Jain Success Story: राइशा जैन, जिसने बाल कलाकार के रूप में यूट्यूब और रैंप वॉक से नाम कमाया, आज CLIMAX और Ares Fitness की एंबेसडर हैं. उनकी मासूमियत और प्रतिभा ने उन्हें देशभर में एक प्रेरणा बना दिया है.
राइशा का अभिनय करियर हरियाणवी हिट गाने ‘हवेली’ से चर्चा में आया, जिसमें उन्होंने विक्की काजला और कृति वर्मा के साथ स्क्रीन शेयर की. इस गाने को यूट्यूब पर लाखों लोगों ने देखा और राइशा की मासूमियत व स्क्रीन प्रजेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया.
फैशन इंडस्ट्री में भी राइशा का जलवा कायम है. उन्होंने मुंबई में डिज़ाइनर रोहित बल और दिल्ली में Choupette ब्रांड के लिए रैंप वॉक किया.
मार्च 2025 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्हें अभिनेता पुनीत वशिष्ठ द्वारा “बेस्ट यंग चाइल्ड आर्टिस्ट” का अवॉर्ड प्रदान किया गया.वहीं वरुण धवन, श्रद्धा कपूर जैसे सितारे भी राइशा को “लकी चार्म” कहकर संबोधित करते हैं.परिवार के सहयोग और अपनी कड़ी मेहनत से राइशा जैन एक प्रेरणादायक चेहरा बन चुकी हैं. इतनी कम उम्र में उनकी उपलब्धियाँ साबित करती हैं कि लगन और प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती.