देवास जिला अस्पताल में गुरुवार को हुए निरीक्षण के बाद अनुपस्थित कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस जारी किए जाने पर शुक्रवार को कर्मचारी सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे और विरोध जताया। कर्मचारियों ने बताया कि कुछ कर्मचारी नाइट ड्यूटी पर थे और कुछ अवकाश पर थे, इस
.
कर्मचारियों ने सिविल सर्जन से की चर्चा शुक्रवार दोपहर जिला अस्पताल के कई कर्मचारी सिविल सर्जन डॉ. आरपी परमार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि शोकॉज नोटिस देने से पहले संबंधित आरएमओ से चर्चा की जानी चाहिए थी। एक साथ इतने कर्मचारियों को नोटिस जारी करने से भ्रम और असंतोष की स्थिति बनी है।
निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले थे कर्मचारी गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. आरपी परमार ने ओपीडी सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अपने स्थान पर मौजूद नहीं मिले। इसके बाद 25 से 30 कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस जारी किए गए।
डॉ. आरपी परमार ने कहा कि कर्मचारी संगठन के लोग मेरे पास आए थे। निरीक्षण के दौरान कई लोग अनुपस्थित थे। दस्तक भी नहीं मिले थे, इसलिए उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।