विजय के घर के अंदर जला हुआ लाखों रुपए का सामान।
मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक महिला अपने प्रेमी की शादी करने की बात सुनकर इस कदर नाराज हुई कि उसने घर जाकर आग लगा दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आग को जैसे-तैसे तो बुझा दिया, पर तब तक घर में रखा लाखों रुपए का समान जलकर राख हो गया था।
.
महिला नेहा की करीब डेढ़ साल पहले डिलीवरी बाॅय युवक से पहचान हुई थी, इसके बाद दोनों की आपस में बात शुरू हो गई। महिला का कहना था कि उसके प्रेमी ने उसे धोखा दिया है, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। आधारताल थाना पुलिस ने आगजनी का मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना कुदवारी क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास की है।
इसी बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 303 में रहता है विजय,जहां आगजनी की घटना हुई।
महिला ने मांगी लिफ्ट-दोस्ती हो गई करीब डेढ़ साल पहले रांझी निवासी महिला नेहा जब तीन पत्ती चौक पर खड़ी थी, उस दौरान बाइक में जा रहे विजय सोनी से लिफ्ट मांगी। विजय ने महिला को रेलवे स्टेशन में छोड़ दिया, इस बीच दोनों ने एक दूसरे को अपना-अपना मोबाइल नंबर दे दिया। जिसके बाद दोनों की अक्सर फोन पर बात होने लगी।
विजय और नेहा के बीच दोस्ती हुई, फिर प्यार हो गया। दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। साथ में कई बार घूमना, दोनों को एक दूसरे के घर आना-जाना भी होने लगा। युवती का कहना था को बीते एक साल से दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। महिला ने बताया कि विजय ने उससे दोस्ती का वादा किया था।

विजय सोनी जोमैटो में फूड डिलीवरी का काम करता था। युवती ने उसी दौरान लिफ्ट मांगी थी।
शादी करने गया विजय-महिला ने घर में आग लगा दी गुरुवार की रात को महिला को पता चला कि विजय किसी दूसरी लड़की से शादी करने के लिए परिवार के साथ जबलपुर से बाहर जाने की तैयारी में है। जानकारी लगते ही उसने विजय को काॅल किया, पर जब उसने फोन नहीं उठाया तो गुस्से में आकर महिला कुदवारी स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने फ्लैट नंबर 303 में पहुंची, जहां विजय अपने परिवार वालों के साथ बैठा हुआ था।
महिला का विजय से विवाद हो गया, इस बीच उसने घर को आग के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों के साथ परिवार वालों ने आग को बुझाया, इस बीच महिला गोहलपुर थाने पहुंची, जहां उसने बताया कि कुदवारी में रहने वाले विजय सोनी के घर पर उसने आग लगा दी है।
पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि घर में रखा समान जल चुका था। घटनास्थल आधारताल थाने का था, जिसके बाद वहां की पुलिस को सूचना दी गई।

महिला बोली शादी करने का वादा किया, पर नहीं किया, इसलिए आग लगा दी।
पुलिस कर रही है जांच विजय के परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर को युवती अपने साथ पेट्रोल लेकर आई थी और आग लगा दिया। युवती ने अपने प्रेमी विजय सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने की कोशिश कि, लेकिन गोहलपुर थाना पुलिस ने युवती से कहा जहां की यह घटना हुई है वह थाना क्षेत्र आधारताल है।
जिसके बाद महिला रांझी थाने पहुंची और विजय सोनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। आधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे का कहना है कि विजय सोनी की शिकायत पर महिला के खिलाफ आग लगाने का मामला दर्ज किया है, जांच जारी है।