भगवानपुरा जनपद सदस्य उपचुनाव में संदीप राठौर निर्विरोध जीते: एक प्रत्याशी ने वापस लिया अपना नाम; गणेश किराड़े के निधन से खाली हुआ था पद – Khargone News

भगवानपुरा जनपद सदस्य उपचुनाव में संदीप राठौर निर्विरोध जीते:  एक प्रत्याशी ने वापस लिया अपना नाम; गणेश किराड़े के निधन से खाली हुआ था पद – Khargone News


खरगोन की भगवानपुरा जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 के उपचुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार संदीप राठौर निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यहां 22 जुलाई को मतदान होना था, लेकिन नाम वापसी की अंतिम तारीख शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक ए

.

इस प्रक्रिया की पुष्टि सहायक रिटर्निंग अधिकारी संजीव चौहान ने की।

गणेश किराड़े के निधन से खाली हुआ था पद वार्ड-9 में गढ़ी, अंजनगांव और दाऊदखेड़ी ग्राम पंचायतें आती हैं। इस वार्ड से पूर्व में निर्वाचित जनपद सदस्य और उपाध्यक्ष गणेश किराड़े के निधन के कारण यह सीट रिक्त हुई थी, जिसके चलते उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

भीकनगांव के बाद भगवानपुरा में भी भाजपा को मिली जीत हाल ही में भीकनगांव वार्ड-5 में मिली जीत के बाद भाजपा को भगवानपुरा में निर्विरोध जीत हासिल हुई है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। भाजपा पदाधिकारियों ने इस जीत को कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सांगठनिक मजबूती का परिणाम बताया।

पार्टी नेताओं ने जताई खुशी निर्विरोध जीत की घोषणा होते ही भाजपा नेताओं ने प्रतिक्रिया दी। जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे, उपाध्यक्ष सुगनकौर जाधव, चंदरसिंह वास्कले, मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार, बिस्टान मंडल अध्यक्ष बंटी राठौर और भगवानपुरा मंडल अध्यक्ष महेश डावर ने इसे पार्टी के लिए अहम उपलब्धि बताया और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।



Source link