मांडू अस्पताल में सिर्फ एक डॉक्टर, पीने का पानी नहीं: इंदौर स्वास्थ्य विभाग संचालक ने सीएमएचओ को व्यवस्था बनाने निर्देश दिए – Mandu (Dhar) News

मांडू अस्पताल में सिर्फ एक डॉक्टर, पीने का पानी नहीं:  इंदौर स्वास्थ्य विभाग संचालक ने सीएमएचओ को व्यवस्था बनाने निर्देश दिए – Mandu (Dhar) News


इंदौर स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय संचालक साजि जोसेफ ने शुक्रवार को मांडू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर और पांच कर्मचारी ही कार्यरत हैं।

.

अस्पताल में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं के परिजन को खुद पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है।

अस्पताल में 20 साल पुरानी एंबुलेंस है। इससे मरीजों को धार ले जाया जाता है। अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा उपकरणों का अभाव है। परिसर में साफ-सफाई की स्थिति खराब मिली।

मरीजों को रेबीज के इंजेक्शन परेशान होना पड़ता

हाल ही में पद्मश्री डॉक्टर सुब्रतो दास की पत्नी को रेबीज के इंजेक्शन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस मामले के बाद यहां तैनात डॉक्टर चांदनी डबरोलिया को निलंबित कर शाजापुर भेज दिया गया।

क्षेत्रीय संचालक ने नर्स स्टाफ से अस्पताल के कार्यों की जानकारी ली।

क्षेत्रीय संचालक ने डिलीवरी वार्ड का निरीक्षण किया। भर्ती महिलाओं ने बताया कि उन्हें अस्पताल में खाना नहीं मिलता।

जोसेफ ने कहा कि मांडू पर्यटन स्थल है, यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं होनी चाहिए। उन्होंने धार के सीएमएचओ राकेश शिंदे को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। अस्थायी व्यवस्था के तहत नालछा से एक महिला डॉक्टर की नियुक्ति की गई है।



Source link