Last Updated:
Burhanpur Ground Report: हाल ही में हुए गुजरात पुल हादसे के बाद से बुरहानपुर के लोग भी अब रेलवे ओवरब्रिज पर रेलिंग की डिमांड कर रहे हैं.
हाइलाइट्स
- बुरहानपुर के नेपानगर के लोगों ने भी रखी मांग.
- 7 साल में बनकर तैयार हुआ रेलवे ब्रिज, लेकिन नहीं बनी रेलिंग.
- रेलिंग न होने से यहां काफी हादसे होते हैं.
जानकार बताते हैं कि 2015-16 में इस ओवर ब्रिज की स्वीकृति मिली थी जिसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था यह निर्माण कार्य 7 साल में पूरा हुआ है. लेकिन अभी 2 साल बनने को हो गए हैं आज तक भी रेलिंग नहीं लगी है 38 करोड़ रुपए की लागत से पुल बनाया गया था अब आम लोगों ने जिम्मेदारों से यहां पर रेलिंग लगाने की मांग की है. 16 मीटर यह चौड़ा पुल हैं.
लोकल 18 की टीम ने जब ग्राउंड पर पहुंच कर क्षेत्र के युवा पृथ्वी महाजन से बात की तो उन्होंने बताया कि जिस तरह से बड़ोदरा में जो पुल हादसा हुआ है उसको देखते हुए मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के नेपानगर क्षेत्र में भी जो पुल और ब्रिज बनकर तैयार हो गए है उस पर 2 साल हो गए हैं अभी तक रेलिंग नहीं लगी है. जिस कारण हादसे से भी हो रहे है हम मांग करते हैं कि यहां से वाहनों का बड़ी संख्या में आवागमन भी शुरू हो गया है इसलिए जिम्मेदारों ने ध्यान देकर रेलिंग लगाना चाहिए ताकि कोई हादसा न हो.
2 साल में हो चुके कई हादसे
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यहां से 2 साल में दो बड़े हादसे भी हो चुके हैं. एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर 40 फीट नीचे जा गिरी थी जिस से युवक की गिरने पर मौत हो गई थी तो वही दूसरा हादसा भी इसी तरह से हुआ था एक मोटरसाइकिल चालक युवक ब्रिज से गिर गया था. जिसको भी गंभीर चोटे आई थी यह दोनों हादसे होने के बावजूद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है.