नगर पालिका ने 15 दुकानों को सील किया है।
सिवनी नगर पालिका ने शनिवार को बकाया राशि न चुकाने वाली 15 दुकानों को सील कर दिया। इस कार्रवाई में सदर कॉम्प्लेक्स, बुधवारी बाजार और पुरानी सब्जी मंडी की दुकानें शामिल हैं।
.
दुकान पर 12 लाख से अधिक राशि थी बकाया
इन दुकानों पर कुल 12 लाख रुपए की बकाया राशि थी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी विशाल सिंह मस्कोले ने बताया कि दुकानदारों को पहले नोटिस देकर बकाया राशि जमा करने की चेतावनी दी गई थी। समय सीमा में राशि जमा न होने पर यह कार्रवाई की गई।
2 दुकानदारों ने जमा किए 1 लाख रुपए
सील की गई 15 दुकानों में से 2 दुकानदारों ने शाम तक 1 लाख रुपए जमा करा दिए। इसके बाद उनकी दुकानों की सील खोल दी गई।
कार्रवाई के दौरान प्रभारी राजस्व निरीक्षक निर्मल अवधिया, महेश सोनी, नगर पालिका के कर्मचारी सावन चौहान, सतीष रजक, प्रदीप विश्वकर्मा सहित अन्य कर्मचारियों मौजूद रहे।
1 लाख रुपए जमा करने के बाद दो दुकानों की सील खोल दी गई।