मध्य प्रदेश के भिंड जिले में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा एक परीक्षार्थी को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है। घटना 1 अप्रैल 2025 की बताई जा रही है, जब स्नातक परीक्षाओं के दौरान नकल की शिकायतों पर कलेक्टर ने पंडित दीनदयाल कॉलेज, लाड़मपुरा परीक्ष
.
CCTV फुटेज में दिख रहा है कि कलेक्टर ऑफिस के एक कमरे में छात्र से पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन छात्र जवाब नहीं देता। इस पर कलेक्टर गुस्से में आकर उसे दो थप्पड़ मारते हैं। घटना के बाद छात्र को परीक्षा से बाहर कर दिया गया था।
नकल का था आरोप आरोप है कि छात्र रोहित राठौर ने बीएससी फिजिक्स का पेपर सेंटर से बाहर भिजवाया था ताकि हल कराकर वापस मंगाया जा सके। जब उससे पूछताछ की गई तो वह पेपर से संबंधित कोई जानकारी नहीं दे पाया, जिसके बाद उसकी कॉपी जब्त कर ली गई और उसे ऑफिस बुलाया गया।
छात्र रोहित राठौर को कलेक्टर ने थप्पड़ मारे।
छात्र का पक्ष: टॉयलेट गया था, लौटकर आया तो पेपर गायब था दैनिक भास्कर से बातचीत में छात्र रोहित राठौर ने कहा कि वह उस दिन फिजिक्स की परीक्षा में बैठा था। टॉयलेट के लिए गया था, लौटकर आया तो पेपर टेबल से गायब था। तभी कलेक्टर मौके पर पहुंचे और बिना पूछे थप्पड़ मार दिए। उसका कहना है कि कान में चोट आई थी और नकल का प्रकरण भी बना दिया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसका पक्ष नहीं सुना गया।
पेपर हल कराने के लिए बाहर भिजवाया था पेपर- कलेक्टर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने दैनिक भास्कर से कहा, “घटना पुरानी है। छात्र पेपर बाहर भिजवाकर हल कराने की कोशिश कर रहा था। जब उससे जानकारी मांगी गई तो उसने कुछ नहीं बताया। हमने उसे परीक्षा से बाहर कर दिया, जो नियम के तहत कार्रवाई थी।”
विश्वविद्यालय और प्रशासन की चुप्पी घटना तीन महीने पुरानी होने के बावजूद उस समय यह वीडियो सामने नहीं आया था। अब जब वीडियो वायरल हुआ है, तो विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।