Live now
Last Updated:
MP Live News: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया. मौके पर एसडीएम अनुराग निगवाल, तहसीलदार संदीप शर्मा और एसडीआरएफ की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. गोताखोरों की मदद से विशाल की तलाश की जा रही है. प्रशासन ने नाले के आसपास लोगों के जाने पर सख्त पाबंदी लगा दी है.
गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा होकर टकटकी लगाए हुए रेस्क्यू ऑपरेशन को देख रहे हैं. कभी हंसती-खिलखिलाती गलियों में आज मातम पसरा है. मूसलाधार बारिश ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं, पूरा गांव स्तब्ध है और परिवार अपने लाडले की सलामती की दुआ कर रहा है.
Bhopal News: भोपाल के सुदामा नगर में युवक पर एसिड अटैक
भोपाल के सुदामा नगर में एक युवक पर एसिड अटैक का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित युवक तुरंत कमला नगर थाने पहुंचा, जहां थाना प्रभारी निरूपा पांडे ने सक्रियता दिखाते हुए उसे अस्पताल भिजवाया. पुलिस की तत्परता से युवक को तुरंत इलाज मिला. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है. आरोपी की तलाश की जा रही है. फिलहाल, घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है.