छतरपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से पूछी और दालोन गांव पानी में डूब गए हैं। शनिवार को स्कूल के बच्चे, शिक्षक और ग्रामीण इसमें फंस गए थे। जिला प्रशासन ने तुरंत SDRF की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने शाम तक 50 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला।
.
ईशानगर थाना क्षेत्र के पचेर घाट में पानी का तेज बहाव होने से ग्रामीणों को पेड़ों पर चढ़कर अपनी जान बचानी पड़ी। कई घर और गाड़ी पानी में डूब गए। SDRF की दूसरी टीम वहां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।
जिला प्रशासन ने तुरंत SDRF की टीम को मौके पर भेजा।
तेज बहाव के कारण 5-6 घंटे फंसे रहे ग्रामीण कमांडेंट विनीत तिवारी के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही टीम ने कार्रवाई शुरू की। लगभग 4 घंटे के ऑपरेशन में सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। CSP अरुण सोनी ने बताया कि दोनों गांवों के लोग तेज बहाव के कारण 5-6 घंटे तक फंसे रहे।
लोगों को ऊंचे स्थानों पर रहने की सलाह जिला प्रशासन ने नदी-नालों के आसपास न जाने की चेतावनी दी है। लोगों को ऊंचे स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। खतरे को देखते हुए ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है।

टीम ने शाम तक 50 से ज्या लोगों को सुरक्षित निकाला।