Last Updated:
IND vs ENG Lords Test Day 4 LIVE: आज लॉर्ड्स टेस्ट का तीसरा दिन है. देखना होगा कि इंग्लैंड भारत के सामने कितने रन का लक्ष्य रख पाता है.
India vs England Lords Test, Day 4 live
आखिरी पांच मिनट में हाथापाई की नौबत
भारतीय पारी के 387 रन पर सिमटने के बाद जैक क्रॉली ने कीमती समय बर्बाद करते हुए यह सुनिश्चित किया कि उन्हें जसप्रीत बुमराह का केवल एक आक्रामक ओवर ही झेलना पड़े, जिससे इंग्लैंड चौथे दिन दो रनों की मामूली बढ़त के साथ मैदान पर उतरेगा. क्रॉली दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है जबकि बेन डकेट ने अभी खाता नहीं खोला है. तीसरे दिन के आखिरी पांच मिनट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और क्रॉली के बीच तीखी नोकझोंक हुई. क्रॉली जब समय बर्बाद कर रहे थे तब भारतीय कप्तान ने कुछ कड़े शब्दों में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज से बुमराह का सामना करते हुए कुछ हिम्मत दिखाने को कहा.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें