नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कई ऐसे खतरनाक बल्लेबाज हैं, जो गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ते हैं. जब ये बल्लेबाज क्रीज पर उतरते हैं, तब बॉलर्स भी इनके सामने बॉलिंग करने से कतराते हैं. क्योंकि इन बल्लेबाजों ने आईपीएल में अपनी विस्फोटक बैटिंग का अनोखा नजारा पेश किया है. ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं. आईपीएल इतिहास के उन 5 बल्लेबाजों के नाम, जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बटोरे हैं.
यह भी पढ़ें- IPL 2020: ऋषभ पंत के नाम है डेथ ओवर्स में बल्लेबाजी का ये अनूठा रिकॉर्ड
5- ग्लेन मैक्सवेल 161.13 का स्ट्राइक रेट
ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल (Glann Maxwell) के धुआंधार खेल का अदांज आईपीएल में भी रहता है. लंबे-लंबे छक्के मारने का शौक रखने वाले ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में 161.13 के शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं. मालूम हो कि इस बार ग्लेन मैक्सवेल किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते दिखाई देंगे.
4- ऋषभ पंत 162.69 का स्ट्राइक रेट
दिल्ली कैपिटल्स और टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आईपीएल में सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं. पंत मैदान के चारों ओर चौके और छक्के मारने का हुनर रखते हैं. यही वजह है जो ऋषभ पंत के आईपीएल करियर स्ट्राइक रेट 162.69 का है, जो ये साबित करता है कि पंत किस कदर बॉलर्स पर हावी रहते हैं.
3- मोइन अली 165.92 का स्ट्राइक रेट
इंग्लैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज मोइन अली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) की तरफ से आईपीएल में केवल 16 मैच खेले हैं. लेकिन इन 16 मुकाबलों में ही मोइन अली (Moeen Ali) ने अपनी घातक बल्लेबाजी का जौहर दिखाया. अली ने अब तक अपने छोटे से आईपीएल करियर में 165.92 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.
2- सुनील नरेन 168.34 का स्ट्राइक रेट
आईपीएल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने के मामले में नरेन का नाम दूसरे नंबर पर है. कैरेबियन खिलाड़ी सुनील नरेन (Sunil Narine) ताबड़तोड़ क्रिकेट में सबसे ज्यादा भरोसा रखते हैं. पहली ही गेंद से बॉलर्स पर हल्ला बोलने वाले सुनील नरेन का आईपीएल में स्ट्राइक रेट 168.34 का रहता है.
1- आंद्रे रसेल 186.41 का स्ट्राइक रेट
वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑल राउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) आईपीएल में सबसे कम गेंदों में सबसे अधिक रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं. आईपीएल इतिहास में 186.41 के सबसे तेज स्ट्राइक रेट से रसेल ने रन बटौरे हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम के साथ-साथ रसेल आईपीएल के भी सबसे आक्रमक बल्लेबाज हैं.
LIVE TV