38 डिग्री तक पहुंचा फर्श का तापमान: सतना में अचानक गर्म हुआ घर का पोर्च; 8 घंटे की जांच में निकला अर्थिंग फॉल्ट – Satna News

38 डिग्री तक पहुंचा फर्श का तापमान:  सतना में अचानक गर्म हुआ घर का पोर्च; 8 घंटे की जांच में निकला अर्थिंग फॉल्ट – Satna News


सतना के जवाहर नगर में रविवार सुबह एक अजीब घटना सामने आई। रिटायर्ड बीमा अधिकारी शिवकुमार अंबेश के घर के पोर्च की फर्श अचानक गर्म हो गई। घटना की जांच के लिए विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची।

.

जानकारी के अनुसार, सुबह 8 बजे शिवकुमार की पत्नी पद्मश्री फर्श की सफाई कर रही थीं, तब उन्होंने 35 वर्ग फीट के भूखंड में फर्श का एक हिस्सा काफी गर्म पाया। पड़ोसी भूगर्भ शास्त्री प्रो. शिवानंद गौतम ने गर्म फर्श पर गुड़हल का फूल रखकर जांच की, जो तुरंत कुम्हला गया।

विशेषज्ञों की टीम ने की जांच

इसके बाद एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रीवा से सहायक भौमिकी विशेषज्ञ वंदिता प्रजापति, जिला खनिज अधिकारी एसपी सिंह और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक डॉ. राहुल द्विवेदी ने जांच की।

अर्थिंग में खराबी निकली कारण

डॉ. द्विवेदी ने बताया कि गैस डिटेक्टर से जांच में अमोनिया की मात्रा सामान्य से भी कम (1 पीपीएम) पाई गई। फर्श का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था। जांच में पता चला कि गर्म हिस्से के नीचे बिजली की अर्थिंग है। विद्युत विशेषज्ञों के अनुसार, हाल ही में हुई गरज-चमक वाली बारिश के दौरान अर्थिंग में फॉल्ट आया होगा।



Source link