भास्कर अपडेट्स: जैनिक सिनर विम्बलडन चैम्पियन बने, फाइनल में दो बार के चैंपियन कार्लोस अल्काराज को हराया

भास्कर अपडेट्स:  जैनिक सिनर विम्बलडन चैम्पियन बने, फाइनल में दो बार के चैंपियन कार्लोस अल्काराज को हराया


46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इटली के प्लेयर जैनिक सिनर ने रविवार को स्पेनिश खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज को हराकर पहली बार विम्बलडन चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। सिनर ने मेंस सिंगल्स में अल्काराज को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से मात दी। इसी के साथ वे 148 साल के इतिहास में विम्बलडन चैंपियनशिप जीतने वाले इटली के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।

यह सिनर के करियर का पहला ग्रैंडस्लैम खिताब है। वहीं कार्लोस अल्काराज को पहली बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ अल्कराज का लगातार 24 मैचों की जीत का सिलसिला खत्म हो गया है।

वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर और वर्ल्ड नंबर-2 कार्लोस अल्काराज के बीच पिछले ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन का फाइनल भी हुआ था। तब अल्काराज ने बाजी मारी थी। अल्काराज विम्बलडन के दो बार के चैंपियन है। उन्होंने 2023 और 2024 में सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर खिताब जीता था।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

मुंबई में 18वीं मंजिल से गिरकर शख्स की मौत

मुंबई के वडाला इलाके में 52 साल से शख्स की इमारत की 18वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना मातोश्री सदन बिल्डिंग की है। पुलिस ने बताया कि शख्स अपनी बहन के साथ 18वीं मंजिल पर रहता था।

ओडिशा के पुरी जिले में H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा का केस मिला; सरकार ने 6700 से ज्यादा पक्षियों को मारा

ओडिशा के पुरी में एक पोल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू का केस मिला है। इसके बाद 6700 से ज्यादा पक्षियों को मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि अंकुला गांव के फॉर्म से सैंपल लिया गया था। भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD) में टेस्टिंग की गई थी।

दिल्ली के वसंत विहार में ऑडी कार ने 5 लोगों को कुचला, सभी घायल

राजधानी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में 9 जुलाई की देर रात एक तेज रफ्तार सफेद ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को कुचल दिया। हादसा रात करीब 1:45 बजे शिवा कैंप के सामने हुआ। मेडिकल जांच में सामने आया कि कार चला रहा ड्राइवर नशे में था, जिस वजह से वह मौके से भाग नहीं सका और पकड़ा गया।

घायलों की पहचान लाधी (40), उनकी 8 साल की बेटी बिमला, पति साबामी उर्फ चिरमा (45), राम चंदर (45) और उनकी पत्नी नारायणी (35) के रूप में हुई है। ये सभी राजस्थान के रहने वाले हैं और दिल्ली में मजदूरी करते हैं। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बस दुर्घटनाग्रस्त, 10 अमरनाथ यात्री घायल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में रविवार दोपहर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में 10 यात्री घायल हुए हैं। ये सभी अमरनाथ यात्रा से लौटकर वैष्णो देवी यात्रा पर जा रहे थे। सभी को जीएमसी अनंतनाग में भर्ती कराया गया। घायल यात्री ने बताया कि हम सभी सुबह बजे वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए थे। राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए उज्ज्वल निकम समेत 4 को सदस्यों को नॉमिनेट किया

राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए चार नए नॉमिनेटेड मेंबर्स की नियुक्ति की है। इनमें पूर्व सरकारी वकील और लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रहे उज्ज्वल निकम शामिल हैं। निकम, अजमल कसाब समेत कई हाई-प्रोफाइल आपराधिक मामलों में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर रहे थे।

उनके अलावा केरल के वरिष्ठ समाजसेवी और शिक्षाविद सी. सदानंदन मास्ते, भारत के पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और जानी-मानी इतिहासकार एवं शिक्षाविद मीनाक्षी जैन को भी राज्यसभा में मनोनीत किया गया है। ये नियुक्तियां उन सीटों के लिए की गई हैं, जो पहले के नामित सदस्यों के सेवानिवृत्त होने से खाली हुई थीं। तमिलनाडु के तिरुवल्लुर मालगाड़ी पटरी से उतरी, आग लगने से रेल ट्रैक बंद

तमिलनाडु के तिरुवल्लुर रेलवे स्टेशन के पास कच्चा तेल ले जा रही एक मालगाड़ी रविवार सुबह पटरी से उतर गई और उसमें आग लग गई। हादसे में आग इतनी फैल गई कि वहां मौजूद इलेक्ट्रिक रूम भी चपेट में आ गए। इसकी वजह से कई एक्सप्रेस ट्रेनें रुक गईं। दमकल की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हादसे की जांच की जा रही है।

तेलुगु एक्टर और पूर्व भाजपा विधायक कोटा श्रीनिवास राव का निधन, 83 साल की उम्र में आखिरी सांस ली

तेलुगु एक्टर और पूर्व भाजपा विधायक कोटा श्रीनिवास राव का सोमवार को निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे। हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित फिल्मनगर में अपने घर पर उन्होंने आखिरी सांस ली।

राव ने दो दिन पहले ही उन्होंने अपना 83वां जन्मदिन मनाया था। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के कांकीपाडु में जन्मे श्री राव ने 1978 में प्रणाम खरीदु से अपने करियर की शुरुआत की। चार दशकों से भी ज्यादा के अपने करियर में उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी की 750 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया।

खबरें और भी हैं…



Source link