सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हटाया: जीवन सिंह शेरा की गिरफ्तारी का विरोध; कार्यकर्ताओं ने छोड़ने कहा – Raisen News

सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हटाया:  जीवन सिंह शेरा की गिरफ्तारी का विरोध; कार्यकर्ताओं ने छोड़ने कहा – Raisen News


रायसेन के सलामतपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर सहित 50 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार शाम करणी सेना ने चक्काजाम किया। थाने के सामने जाम के चलते क्षेत्र में यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। करणी सेना कार्यकर्ताओं ने प्रशासन

.

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जीवन सिंह शेरपुर ने कुछ दिनों पहले हरदा में सामाजिक मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण धरना दिया था, लेकिन प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए उन्हें जबरन गिरफ्तार कर लिया। इससे करणी सेना के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।

सड़क पर बैठकर लोगों ने प्रदर्शन किया।

करणी सेना ने दी चेतावनी: आंदोलन होगा उग्र धरनास्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी कि अगर जीवन सिंह शेरपुर को जल्द रिहा नहीं किया गया तो करणी सेना प्रदेशभर में आंदोलन को उग्र रूप देगी। उन्होंने कहा कि संगठन अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और सम्मान के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सालामतपुर थाने के सामने भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर चक्काजाम समाप्त करवाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे।

क्या है पूरा मामला हरदा जिले में कुछ दिनों पूर्व जीवन सिंह शेरपुर ने सामाजिक मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से धरना दिया था। करणी सेना का आरोप है कि धरना पूरी तरह संवैधानिक और शांतिपूर्ण था, फिर भी प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें और 50 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। संगठन ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करार दिया है।

अब सभी की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि क्या वह करणी सेना की चेतावनी को गंभीरता से लेता है और जीवन सिंह शेरपुर की रिहाई की दिशा में कोई कदम उठाता है या नहीं।



Source link