लंदन32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रॉकी फ्लिंटॉफ ने 93 रन बनाए।
बेकेनहैम में खेले जा रहे अंडर-19 टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज रॉकी फ्लिंटॉफ सिर्फ 7 रन से शतक से चूक गए। उन्हें स्टंप्स से 5 मिनट पहले दीपेश देवेंद्रन ने 93 रन पर LBW आउट कर दिया। रॉकी फ्लिंटॉफ के साथ कप्तान हमज़ा शेख ने भी 84 रन की अहम पारी खेली।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 230 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे, और अभी भी वह भारत के 540 रन के स्कोर से 310 रन पीछे है। भारत की तरफ से हेनिल पटेल ने 2 विकेट लिए।
इंग्लैंड की खराब शुरुआत इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में हेनिल पटेल ने आर्ची वॉन को LBW किया। जेडन डेनली को जीवनदान मिला लेकिन हेनिल ने शानदार गेंद पर उन्हें बोल्ड कर दिया। इसके बाद रॉकी फ्लिंटॉफ और कप्तान हमजा शेख ने मिलकर 154 रन की साझेदारी की।
शेख ने अनमोलजीत सिंह को लॉन्ग ऑफ पर छक्का भी मारा, लेकिन 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने उन्हें मिड-ऑफ पर कैच करा दिया। बेन मेयस 11 रन बनाकर विल्हान मल्होत्रा की गेंद पर LBW हो गए। थॉमस रू को जीवनदान मिला लेकिन अंत में अनमोलजीत ने फ्लिंटॉफ को LBW कर इंग्लैंड को बड़ा झटका दे दिया।
पहली पारी में आयुष का शतक पहले पारी में भारत ने 540 रन बनाए। कप्तान आयुष म्हात्रे ने शतक लगाया। उन्होंने 115 गेंदों में 102 रनों की शानदार पारी खेली। आरएस अम्बरीश ने 70 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड से एलेक्स ग्रीन ने 3 विकेट लिए। लेफ्ट आर्म स्पिनर राल्फी एल्बर्ट ने भी तीन विकेट झटके।

आयुष ने अपनी पारी में 14 चौके और 2 सिक्स भी लगाए।
इंग्लैंड ने कैच छोड़े भारत ने पहले दिन के स्कोर 450/7 से आगे खेलना शुरू किया और कुछ कैच छूटने के बावजूद इंग्लैंड ने धीरे-धीरे विकेट चटकाए। अम्बरीश, ग्रीन की गेंद पर विकेटकीपर को कैच देकर आउट हुए। हेनिल पटेल ने 38 रन बनाए और फिर एल्बर्ट ने उन्हें कैच आउट करवाया। इसके बाद एल्बर्ट ने देवेंद्रन को बोल्ड कर भारत की पारी का अंत किया।