Last Updated:
Pandit Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने छांगुर बाबा के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने धर्म की आड़ में महिलाओं के शोषण और हजारों हिंदुओं के धर्मांतरण को “टोपीबाजी” कर…और पढ़ें
धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा धमाका छांगुर बाबा पर
हाइलाइट्स
- छांगुर बाबा के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया
- धर्म की आड़ में महिलाओं के शोषण
- धर्मांतरण को “टोपीबाजी” करार दिया
समाज और महिलाओं का शोषण
धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी बात में स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसे बाबाओं के चलते न केवल समाज का नैतिक पतन हो रहा है, बल्कि हिंदू धर्म की गरिमा भी धूमिल हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि छांगुर बाबा ने करीब 3000 हिंदुओं का जबरन या बहला-फुसलाकर धर्मांतरण करवाया और उन्हें टोपी पहनाकर दूसरी राह पर ले गए. उन्होंने इस कृत्य को “टोपीबाजी” करार देते हुए इसे एक सुनियोजित षड्यंत्र बताया.
धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से अपील की कि वे आंख बंद करके हर बाबा या साधु के पीछे न भागें. उन्होंने कहा, “तुम बाबाओं के चक्कर में मत पड़ो, बालाजी के चक्कर में पड़ो.” उनका स्पष्ट संकेत था कि असली श्रद्धा और भक्ति परमात्मा के प्रति होनी चाहिए, न कि किसी दिखावटी बाबा के प्रति.
यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश में कथित बाबाओं के फर्जीवाड़े और शोषण के कई मामले सामने आ रहे हैं. धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान न सिर्फ सामाजिक चेतना को जगाने वाला है, बल्कि धर्म की सही दिशा में सोचने को प्रेरित करने वाला भी है.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें