खरगोन में बिजली वितरण कंपनी की ओर से कल यानी मंगलवार को डायवर्शन रोड फीडर पर नियमित रखरखाव किया जाएगा। इसके तहत सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक शहर के कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
.
सप्लाई प्रभावित होने वाले मुख्य क्षेत्र में गौरीधाम, सीता वल्लभ मार्केट, आनंदनगर, इस्लामपुरा, गुलाबनगर, साईनाथ कॉलोनी, बोहरा कब्रिस्तान, कपास मंडी क्षेत्र, बालाजी हाईटेक, वल्लभनगर, विद्यानगर, आशीर्वाद, गोकुल नगर, कृष्णानगर, हिंगलाजनगर, ग्रीन अरोमा, शैल सिटी और हकीमी टाउनशिप शामिल है।
इसके अलावा जमजम बेकरी, करीमनगर, अंबिका नगर, आशाधाम कॉलोनी, बीटीआई रोड, मां मेमोरियल हॉस्पिटल, सरस्वती स्कूल, बैंक कॉलोनी, शांति निकेतन स्कूल डायवर्सन रोड, आरती टॉकीज, ईश्वरीय नगर और सुभीषी हॉस्पिटल क्षेत्र भी बिजली कटौती से प्रभावित रहेंगे।
बिजली कंपनी के शहर सहायक यंत्री देवानंद मालवीय ने बताया कि रखरखाव के कारण बिजली बंद रहने की अवधि में थोड़ा घट-बढ़ हो सकता है।