Last Updated:
India vs England 3rd Test: भारत-इंग्लैंड तीसरे टेस्ट में अंपायरिंग कर रहे पॉल राइफल पर पक्षपात करने का आरोप लगा है. यह आरोप रविचंद्रन अश्विन ने लगाया है.
पॉल राइफल (दाएं) और ब्रूस ऑक्सेनफोर्ड गेंद छांटते हुए.
रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलियन अंपायर राइफल की आलोचना करने वाले पहले व्यक्ति नहीं हैं. उन्होंने मैच के चौथे दिन शुभमन गिल को तब कैच आउट दिया था जब बैट से गेंद काफी दूर थी. बाद में गिल डीआरएस लेकर आउट होने से बच गए थे. इसके बाद अनिल कुंबले ने कहा कि लगता है राइफल ने ‘निर्णय’ कर लिया है कि भारतीय गेंदबाजों द्वारा कोई भी करीबी कॉल नॉट-आउट दी जाएगी. सोशल मीडिया पर भी राइफल को ट्रोल होना पड़ा था. राइफल ऑस्ट्रेलिया के लिए 35 टेस्ट और 92 वनडे मैच खेल चुके हैं.
अश्विन ने कहा कि अगर यह भारत के खिलाफ नहीं बल्कि सभी टीमों के खिलाफ है तो ICC को इस पर ध्यान देना चाहिए. यह स्पष्ट है कि यह आउट (शुभमन गिल) नहीं था. लेकिन यह पहली बार नहीं है. मेरे पिता मेरे साथ मैच देख रहे थे. उन्होंने मुझे बताया कि जब भी पॉल राइफल आता है, भारत नहीं जीतता.’ पॉल राइफल ने अपने करियर में 111 टेस्ट, 159 वनडे और 50 टी20 मैचों में अंपायरिंग की है.
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें