Last Updated:
Why Ravindra Jadeja Leave batting and runs to dressing room: लॉर्ड्स टेस्ट के आखिरी दिन रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी छोड़ अचानक ड्रेसिंग रूम की तरफ भागे. उनको बाथरूम जाना था जिसके लिए अंपायर के इजाजत लेकर वो दौड़े थ…और पढ़ें
रवींद्र जडेजा ने लॉर्ड्स टेस्ट में लिया था बाथरूम ब्रेक
हाइलाइट्स
- भारत को लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने हराया.
- लॉर्ड्स टेस्ट में जडेजा ने खेली जुझारू पारी.
- टेस्ट के पांचवें दिन जडेजा ने लिया था ब्रेक
जो इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में हुआ उसकी उम्मीद इंडियन फैंस ने नहीं की थी. भारतीय टीम 5 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले को 22 रन से हार गई. पहली पारी में मेजबान टीम ने जो रूट की सेंचुरी के दम पर 387 रन बनाए थे. भारतीय टीम ने केएल राहुल के शतक की बदौलत 387 रन बनाकर स्कोर टाई किया. दूसरी पारी में उतरी इंग्लिश टीम 192 रन पर ऑलआउट हुई और भारत के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा. मैच के आखिरी दिन रवींद्र जडेजा एक छोर पर लड़ते रहे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए.
Nervous work for Ravi Jadeja at Lord’s… 😅