बुरहानपुर में जब्त जेसीबी को थाने ले जाने से रोका: पहाड़ी पर मुरम खनन की सूचना पर पहुंची थी टीम, 6 लोगों पर एफआईआर – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में जब्त जेसीबी को थाने ले जाने से रोका:  पहाड़ी पर मुरम खनन की सूचना पर पहुंची थी टीम, 6 लोगों पर एफआईआर – Burhanpur (MP) News


प्रशासन ने सोमवार को अवैध मुरम खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को जब्त किया। यह कार्रवाई इच्छापुर माता मंदिर की सरकारी पहाड़ी पर अवैध उत्खनन की सूचना मिलने के बाद की गई।

.

सूचना मिलने पर तहसीलदार दयाराम अवास्या के निर्देश पर अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान, एसडीएम अजमेर सिंह गौड़, डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार, पुलिस और खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची। यहां जेसीबी और दो ट्रैक्टर से मुरम की खुदाई और परिवहन किया जा रहा था।

जेसीबी ले जाने का किया विरोध कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर और जेसीबी जब्त की गई। जब प्रशासन जेसीबी को शाहपुर थाने ले जा रहा था, तो उसका विरोध किया गया। इस मामले में जेसीबी मालिक आनंद पिता कैलाश सोनवने, अंबादास उर्फ रामभाऊ पिता बाबूराव पाटील, मनिष पिता अंबादास, हितेश पिता अंबादास, प्रशांत पिता बंडु ठोंबरे, निवासी अंतुर्ली और प्रकाश पिता वसंता माली के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर एफआईआर दर्ज की गई है।

प्रशासन की ओर से आगे भी इस तरह की अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।



Source link