सतना के नागौद विकासखंड स्थित विरांगना अवंतीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरवारा में कक्षा के दौरान छत का प्लास्टर अचानक टूटकर छात्रों पर गिर गया। घटना सोमवार दोपहर 3 बजे की है।
.
इस हादसे में 10वीं का एक छात्र घायल हुआ है, जिसकी पहचान साहिल मोहम्मद के रूप में हुई है। प्लास्टर गिरने से साहिल के सिर में चोट आई है। हादसे के समय कक्षा में लगा सीलिंग फैन भी लटक गया। राहत की बात ये रही कि फैन की रॉड नहीं टूटी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था और छात्रों को ज्यादा चोट आ सकती थी।
आज होगी मामले की जांच प्रभारी डीईओ विष्णु त्रिपाठी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नागौद बीईओ से इस मामले की जानकारी ली जा रही है। देर से सूचना मिलने के कारण मंगलवार को पूरे मामले की जांच की जाएगी।
12 साल पहले ही बनी है बिल्डिंग स्कूल का ये बिल्डिंग 2013 में बना था। मात्र 12 साल में ही भवन की स्थिति खराब हो गई। निर्माण में लापरवाही की आशंका है। वरिष्ठ अधिकारियों के जर्जर भवनों में कक्षाएं न लगाने के निर्देश के बावजूद जिम्मेदार लोग छात्रों की जान जोखिम में डालकर ऐसे भवनों में कक्षाएं लगा रहे हैं। विभागीय अधिकारी इस घटना को दबाने का प्रयास कर रहे हैं।