Last Updated:
IND vs ENG: सौरव गांगुली ने नेटवेस्ट ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल में भारत की जीत का जश्न मनाने के लिए अपनी शर्ट उतार दी थी और यह आज तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे नाटकीय क्षणों में से एक है.
बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर
हाइलाइट्स
- लॉर्ड्स टेस्ट जीतने के बाद बेन स्टोक्स का बड़ा बयान
- कहा- गांगुली के शर्ट लहराने की घटना से प्रेरित जोफ्रा
- जोफ्रा को वर्ल्ड कप और नेटवेस्ट में कन्फ्यून हो गई
आर्चर ने तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को खतरनाक ऋषभ पंत को बोल्ड किया और इसके बाद वाशिंगटन सुंदर का अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लिया. भारत इस मैच में 22 रन से हार गया था. स्टोक्स ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा:
मैंने आज सुबह उससे कहा, ’तुम्हें पता है कि आज क्या है. पता है ना. उसने मुझसे कहा, तुम्हें पता है कि उस दिन भारत में 300 से अधिक रन बनाकर जीत हासिल की थी और गांगुली ने शर्ट लहराई थी. उसे लग रहा था कि वह विश्व कप फाइनल था और इस घटना को आज छह साल हो गए हैं.
मैं उस दिन की बात कर रहा था जब हमने विश्व कप जीता था, लेकिन वह कह रहा था, ’ओह, वो वाला. वह वाकई कमाल का लड़का है. छोटे लक्ष्य के सामने ऋषभ पंत का विकेट वास्तव में महत्वपूर्ण था. मुझे पूरा विश्वास था कि जोफ्रा आज कुछ ऐसा करने वाला है जिससे मैच में अंतर पैदा हो जाए.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें