भारत के रहस्यमयी योगी, जिनकी उम्र ने विज्ञान को भी किया हैरान; जानें MP के देवराहा बाबा की कहानी

भारत के रहस्यमयी योगी, जिनकी उम्र ने विज्ञान को भी किया हैरान; जानें MP के देवराहा बाबा की कहानी


Last Updated:

Sagar News: सागर में विराजमान योगी महात्मा देवराहा बाबा की उम्र 350 साल से भी अधिक मानी जाती है। वे दो बार अपने शरीर का कायाकल्प कर समाज सुधार के लिए आए थे, जो विज्ञान के लिए भी रहस्य बना हुआ है.

हाइलाइट्स

  • सागर में विराजमान देवराहा बाबा का मंदिर
  • चमत्कार और आध्यात्म का अद्भुत संगम
  • उत्तर प्रदेश के देवरिया के जन्मे बाबा
सागर. भारत सनातन काल से ही ऋषि मुनियों और तपस्वियों का देश रहा है. यहां की धरा पर दिव्या और महान संतों ने अवतार लिया है. चीन की शक्तियां और चमत्कार लोगों को हैरान कर जाते थे. ऐसे ही एक दिव्य महात्मा देवराहा बाबा हुआ करते थे, जिनकी लंबी उम्र हमेशा रहस्य बनी रही. अलग-अलग मतों के अनुसार बाबा की उम्र ढाई सौ से 500 साल तक मानी जाती है. सिद्ध योगी देवराहा बाबा को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने दो बार अपने जीर्ण-शीर्ण शरीर का तप और योग के बल पर कायाकल्प किया था.

बाबा के शिष्य और अनुयायियों की बात करें, तो इसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री रहे जवाहरलाल नेहरू से लेकर लाल बहादुर शास्त्री इंदिरा गांधी जैसे नामचीन नाम शामिल है. यही नहीं बाबा जानवर पशु पक्षियों की भाषा को समझते थे और उनसे उन्हें की भाषा में बात उन्हें काबू कर लेते थे. बाबा हमेशा लकड़ी की बनी मचान पर बैठी रहते थे. यहां पर कभी कुछ होता नहीं था, लेकिन वह हजारों लाखों भक्तों के लिए अपने हाथ से प्रसाद देते थे

वृंदावन की प्रतिकृति के रूप में सागर में बना मंदिर 19 जून 1990 को उन्होंने वृंदावन में अपना शरीर त्यागा था इसके बाद वहां पर उनका आश्रम और मंदिर है ठीक वृंदावन की प्रतिकृति के रूप में सागर में भी बाबा का मंदिर बनवाया गया है. जहां पर दिव्य अनुभूति होती है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर यहां पर वृंदावन धाम गोरेलाल कुंज के महंत श्री 1008 किशोर दास जू महाराज विराजमान है, जहां देश भर से उनके भक्त और शिष्य पहुंच रहे हैं.

गुरु पूर्णिमा पर हो रहा भव्य आयोजन
सेवादार अनिल तिवारी बताते हैं कि बाबा की उम्र कितनी है. यह ना तो उन्होंने कभी बताई और ना ही कोई पता कर पाया पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों ने उनको देखा, इससे अनुमान लगाया जाता है कि उनकी उम्र 350 साल से अधिक रही है और वह साक्षात युगल सरकार के रूप रहे हैं. लोगों ने उन्हें हमेशा एक जैसा ही देखा और वह खुद कहते थे कि बच्चा बहुत दिन से हम यहां पर हैं उन्हें अपनी उम्र का कोई भान नहीं था, और ऐसा बताया जाता है कि दो बार उन्होंने अपने शरीर को चैतन्य कर समाज के बीच आए और समाज सुधार का काम किया.

बाबा का जन्म उत्तर प्रदेश देवरिया में हुआ था इसलिए उन्हें देवरहा बाबा के नाम से जाना जाता है हमेशा गौ रक्षा और समाज सुधार के संदेश लोगों को देते थे और जिन पर उनकी कृपा हो जाए तो बड़ी से बड़ी समस्या भी छुट्टियों में हल हो जाती थी.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें

homeajab-gajab

भारत के रहस्यमयी योगी, जिनकी उम्र ने विज्ञान को भी किया हैरान



Source link