जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचा शहडोल का अतीक, चेकिंग में मिला कुछ ऐसा, दंग रह गई CISF

जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचा शहडोल का अतीक, चेकिंग में मिला कुछ ऐसा, दंग रह गई CISF


Last Updated:

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब चेकिंग के दौरान एक यात्री के बैग से जिंदा कारतूस मिला. इसके बाद सीआईएसएफ ने फौरन पुलिस को सूचना दी. फिलहाल आरोपी पैसेंजर से पूछताछ की जा…और पढ़ें

एयरपोर्ट में मिला जिंदा कारतूस.

हाइलाइट्स

  • जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट में मचा हड़कंप
  • शहडोल के एक पैसेंजर के बैग में मिला जिंदा कारतूस
  • पुलिस कर रही आरोपी से पूछताछ
जबलपुर. जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की 2 धमकियां मिलने के बाद मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक यात्री के पास 2 जिंदा कारतूस मिले. इसके बाद CISF ने फौरन यात्री को अपने कब्जे में ले लिया. फिर खमरिया थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया. जानकारी के मुताबिक यात्री का नाम अतीक अहमद है, जो शहडोल का रहने वाला है. अतीक 4 लोगों के साथ डुमना एयरपोर्ट पहुंचा था और इंडिगो की फ्लाइट से बंगलौर जाने वाला था. एयरपोर्ट पर चेक इन करने के दौरान जब उसकी और उसके बैग की स्कैनिंग की गई तो बैग में संदिग्ध वस्तु नजर आई.

इसके बाद उसका बैग खुलवाकर तलाशी ली गई जिसमें बैग के अंदर 2 जिंदा कारतूस मिले. इसके बाद अतीक को बाकी यात्रियों से अलग ले जाकर CISF ने पूछताछ की, लेकिन अतीक ने हर बार कारतूस बैग में होने के संबंध में कोई साफ-साफ जवाब नहीं दिया, बल्कि टालने की कोशिश करता रहा. इसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने खमरिया पुलिस को सूचना दी.

आरोपी पुलिस हिरासत में
खमरिया थाना पुलिस ने अतीक को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई. बहरहाल अब पुलिस अतीक से पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है.

गौरतलब है कि बीते 15 दिनों में डुमना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाले 2 ई मेल भेजे गए थे. इसके बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर काफी सावधानी बरती जा रही है.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचा शहडोल का अतीक, चेकिंग में मिला कुछ ऐसा, दंग रह गई CISF



Source link