Jabalpur Weather: रिमझिम फुहारों से जबलपुर का मौसम सुहाना, पर अभी आएंगे बड़े बादल, जानें अपडेट

Jabalpur Weather: रिमझिम फुहारों से जबलपुर का मौसम सुहाना, पर अभी आएंगे बड़े बादल, जानें अपडेट


Last Updated:

Jabalpur Weather Update Today: जबलपुर में मौसम सुहाना है, शाम को बादल बरसते हैं. जिले में 573.2 मिमी बारिश हुई, जो पिछले साल से 10 इंच अधिक है. नर्मदा घाटों में कीचड़ साफ हो रहा है. कावड़ यात्रा और टूरिस्ट बढ़े हैं.

जबलपुर में बीते तीन दिन से मौसम सुहाना है. हालांकि, शाम होते ही बादल मंडराने लगते हैं और बरसाना शुरू हो जाते हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, जबलपुर संभाग में रिमझिम फुहार का दौर जारी रहेगा. कुछ स्थानों में तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है.

b

बीते कुछ दिनों से जिले का अधिकतम तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया.

c

जबलपुर जिले में कल बारिश का आंकड़ा 573.2 मिमी मतलब साढ़े 22 इंच के पार बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो पिछले साल के मुकाबले आज के दिन तक 10 इंच अधिक है.

d

जिले में दक्षिण-पश्चिमी हवा चार से पांच किलोमीटर की रफ्तार से चल रही है. फिलहाल, मंडला और डिंडोरी से आ रहे पानी के कारण बरगी डैम का कैचमेंट एरिया लबालब भरा हुआ है. जिसके चलते अब भी 5 गेट खुले हुए हैं.

e

नर्मदा नदी का जलस्तर कम होने के कारण नर्मदा के कई घाटों से पानी नीचे उतर आया है. जबलपुर के गौरीघाट सहित तिलवारा घाट में घाटों में कीचड़ दिखाई दे रहा है. जिसे अब साफ किया जा रहा है.

f

सावन के पावन महीने में बारिश के फुहारें के बीच शहर भर में कावड़ यात्रा भी निकल जा रही है. जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु गौरीघाट से जल लेकर भोलेनाथ को अर्पित कर रहे हैं.

g

तेज बारिश थमने के बाद टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लेस में भी अच्छी संख्या में टूरिस्ट का इजाफा हुआ है. जिसमें डुमना नेचर पार्क, निदान वॉटरफॉल, भदभदा वॉटरफॉल सहित खंडारी डैम में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं.

h

दूसरी तरफ मौसम का लुत्फ उठाने के लिए लोग भुट्टा और स्वीट कॉर्न बड़े शौक के साथ खा रहे हैं और फैमिली के साथ मनोरंजन भी कर रहे हैं. तेज बारिश न होने कारण भुट्टे की बिक्री भी बढ़ गई है.

homemadhya-pradesh

रिमझिम फुहारों से जबलपुर का मौसम सुहाना, पर अभी आएंगे बड़े बादल, जानें अपडेट



Source link