सुबक-सुबक कर रोते रहे, मुश्किल से संभाला होश, लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद टूट चुके थे मोहम्मद सिराज

सुबक-सुबक कर रोते रहे, मुश्किल से संभाला होश, लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद टूट चुके थे मोहम्मद सिराज


Last Updated:

IND vs ENG Lords Test: भारत के पास पांच मैत की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 2-1 की लीड बनाने का सुनहरा मौका था, लेकिन टीम लॉर्ड्स में जीत से 22 रन दूर रह गई.

मोहम्मद सिराज का पोस्ट

हाइलाइट्स

  • लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद मोहम्मद सिराज का भावुक संदेश
  • नतीजों से नहीं, सीख से याद रहेगा यह मैच- मोहम्मद सिराज
  • भारत ने मुट्ठी में आया मैच गंवाया, 22 रन से मिली हार
लंदन: लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की 22 रन से मिली करारी हार के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए इस हार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सिराज ने इंस्टाग्राम पर पांच फोटो के साथ एक पोस्ट शेयर किया है, जिनमें दो तस्वीरें उनकी आउट होने के बाद की हैं. सिराज के चेहरे पर साफ-साफ निराशा देखी जा सकती है.

मैच का अंत सिराज के आउट होने के साथ ही हुआ था, जब शोएब बशीर की गेंद उनके बल्ले से लगकर स्टंप्स पर जा लगी थी. मोहम्मद सिराज ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा:

कुछ मैच नतीजों के लिए नहीं, बल्कि उनके द्वारा दी गई सीख के लिए याद रहते हैं.

गेंद से तो कमाल दिखाया ही, बल्ले से भी लड़े सिराज
तीसरे टेस्ट में सिराज ने कुल चार विकेट लिए, लेकिन उनकी चर्चा गेंदबाजी से ज्यादा बल्लेबाजी के लिए हो रही है. जब भारत मैच से पूरी तरह बाहर हो चुका था. जीत असंभव नजर आ रही थी तब उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर 10वें विकेट के लिए 23 रन की साझेदारी कर मैच को पांचवें दिन टी-ब्रेक के बाद तक खींच लिया.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

सुबक-सुबक कर रोते रहे, मुश्किल से संभाला होश, हार के बाद टूट चुके थे सिराज



Source link