मक्का की फसल के लिए अतिरिक्त यूरिया की मांग करेंगे: कलेक्टर बोले- किसानों को समय पर मिलेगा खाद; हरदा में साप्ताहिक समीक्षा बैठक – Harda News

मक्का की फसल के लिए अतिरिक्त यूरिया की मांग करेंगे:  कलेक्टर बोले- किसानों को समय पर मिलेगा खाद; हरदा में साप्ताहिक समीक्षा बैठक – Harda News



हरदा में किसानों को उर्वरक की कमी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में ये निर्णय लिया गया।

.

बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय और रजनी वर्मा सहित अलग-अलग विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने उर्वरकों की उपलब्धता की समीक्षा की।

अतिरिक्त उर्वरकों की मांग की जाएगी वर्तमान में मक्का की फसल के लिए यूरिया नहीं मिल पाने से किसानों को खाद गोदामों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए कलेक्टर ने शासन से अतिरिक्त उर्वरकों की मांग करने के निर्देश दिए हैं।

नकारात्मक खबरों के निराकरण की भी समीक्षा की गई बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों और समाचार पत्रों में प्रकाशित नकारात्मक खबरों के निराकरण की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता के बारे में जानकारी देने का भी निर्देश दिया है।



Source link