युवकों को निर्वस्त्र कर पीटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार: दो अभी भी फरार, करीब एक महीने बाद नरसिंहपुर पुलिस ने की कार्रवाई – Narsinghpur News

युवकों को निर्वस्त्र कर पीटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार:  दो अभी भी फरार, करीब एक महीने बाद नरसिंहपुर पुलिस ने की कार्रवाई – Narsinghpur News



नरसिंहपुर जिले की झोतेश्वर पुलिस चौकी की टीम ने दो युवकों को नंगाकर पीटने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अब भी फरार हैं। यह क्षेत्र गोटेगांव थाने में आता है।

.

एएसपी संदीप भूरिया के अनुसार, यह घटनाक्रम 14 जून का है। इसमें मंगलवार को एक वीडियो सामने आया। उसमें बेसिकली गोटेगांव थाना अंतर्गत अपराध कायम है।

वीडियो सामने आने के बाद इसमें और भी लोगों के नाम सामने आए हैं, जिसे देखते हुए धाराएं बढ़ाई गई हैं। मामले में शिवम यादव, जैद, आमिर और साजिद को गिरफ्तार किया गया है। सभी लगभग 20 से 22 साल के हैं।

पूर्व में किसी बातचीत को लेकर इनके बीच लड़ाई हुई थी। मामले में 2 की गिरफ्तारी बाकी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने शुरू से ही मामले को हलके में लिया। पुलिस का कहना है कि पहले उन्हें सिर्फ मारपीट की सूचना मिली थी। वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।



Source link