6 और 9 साल के भाइयों की गला रेतकर हत्या: सिवनी में घर से 13km दूर जंगल में मिले शव; मां काम करने गई थी – Seoni News

6 और 9 साल के भाइयों की गला रेतकर हत्या:  सिवनी में घर से 13km दूर जंगल में मिले शव; मां काम करने गई थी – Seoni News


दोनों बच्चे मां के घर से जाने के बाद से लापता थे। मां ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई।

सिवनी में अपहरण के बाद 6 और 9 साल के भाइयों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। दोनों मंगलवार शाम से लापता थे। इनके शव घर से करीब 13 किमी दूर अंबा माई के जंगल में मिले। शव को छिपाने के लिए आसपास और ऊपर पत्थर रख दिए गए थे।

.

कोतवाली थाना प्रभारी किशोर वामनकर के मुताबिक, सुभाष वार्ड में रहने वाली पूजा ढाकरिया (30) ने मंगलवार शाम को अपने बेटों मयंक ढाकरिया (9) और दिव्यांश (6) के गुम होने की शिकायत की थी। महिला ने बताया था कि शाम 5 बजे वह घरों में काम करने गई थी, तब दोनों बच्चे घर में थे।

रात 8 बजे लौटी तो दोनों गायब थे। रात 11 बजे तक इंतजार किया, लेकिन जब वे नहीं आए तो थाने में सूचना दी। इसके बाद बच्चों की सर्चिंग की गई। दूसरे दिन यानी बुधवार दोपहर करीब 2 बजे बच्चों के शव अंबा माई के जंगल में मिले।

बुधवार दोपहर में दोनों बच्चों के शव अंबा माई के जंगल में मिले।

पेरेंट्स के तलाक के बाद मां के साथ रहते थे

हत्या में किसी परिचित के शामिल होने का शक कोतवाली टीआई किशोर वामनकर ने बताया कि कोतवाली और डूंडा सिवनी पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है। पकड़ा गया संदिग्ध बच्चों की मां का ही कोई परिचित है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम के जरिए घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

इसी तरह की ये खबर भी पढ़ें… 4 साल के बच्चे का शव झाड़ियों में मिला

बच्चे का शव घर से लगभग 300 मीटर दूर नाले के पास से बरामद हुआ है।

बच्चे का शव घर से लगभग 300 मीटर दूर नाले के पास से बरामद हुआ है।

टीकमगढ़ जिले के कुड़ीला गांव में 4 साल के बच्चे का शव झाड़ियों में मिला। घर से लगभग 300 मीटर दूर नाले के पास से शव बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। सूचना मिलते ही कुड़ीला पुलिस और टीकमगढ़ एसडीओपी राहुल कटरे मौके पर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…



Source link