ICSI CSEET जुलाई सेशन का रिजल्ट icsi.edu पर आज, ऐसे आसानी से कर पाएंगे चेक

ICSI CSEET जुलाई सेशन का रिजल्ट icsi.edu पर आज, ऐसे आसानी से कर पाएंगे चेक


Last Updated:

ICSI CSEET Result 2025 Date & Time: आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई सेशन का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा. जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे सीधे इस लिंक icsi.edu के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

ICSI CSEET Result 2025: रिजल्ट आज जारी किया जाएगा.

ICSI CSEET Result 2025 Date & Time: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) आज यानी 16 जुलाई को कंपनी सेक्रेटरी एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस एग्जाम (CSEET) जुलाई सेशन का रिजल्ट जारी करेगा. आधिकारिक जानकारी के अनुसार रिजल्ट दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा और उम्मीदवार इसे ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर देख सकेंगे. CSEET जुलाई 2025 परीक्षा 5 और 7 जुलाई को आयोजित की गई थी.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://icsi.edu/home/ के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं. परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट के साथ-साथ प्रत्येक विषय में प्राप्त अंकों का विवरण भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा. यह विवरण ई-फॉर्मेट में होगा, जिसे उम्मीदवार भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड कर सकेंगे. संस्थान ने स्पष्ट किया है कि किसी को भी रिजल्ट की फिजिकल कॉपी नहीं भेजी जाएगी.

पास होने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक

CSEET कुल चार विषयों पर आधारित होती है. इनमें निम्नलिखित शामिल है.

बिजनेस कम्युनिकेशन
लीगल एप्टीट्यूड एंड लॉजिकल रीजनिंग
इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस एनवायरमेंट
करंट अफेयर्स एंड क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड

परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवार को प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक तथा कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. इस परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं किया जाता है.

ICSI CSEET Result 2025 ऐसे करें चेक

ICSI CSEET की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां ICSI CSEET Result 2025 लिखा हो.
आवश्यक विवरण दर्ज करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
रिजल्ट चेक करें और इसे सेव करें.

नवंबर 2025 CSEET के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी

जो उम्मीदवार आगामी नवंबर 2025 CSEET परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वे icsi.edu या ICSI के SMASH पोर्टल smash.icsi.edu के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस सेशन के लिए अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है. नवंबर 2025 की परीक्षा 8 नवंबर को आयोजित की जाएगी. परीक्षा के चार पेपर वही होंगे जो जुलाई सेशन में थे. योग्यता मानदंड में कोई बदलाव नहीं किया गया है. प्रत्येक पेपर में 40% और कुल 50% अंक अनिवार्य हैं.

ICSI CSEET के लिए योग्यता

वर्तमान में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्र या जिन्होंने कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है या फिर ग्रेजुएशन कर रहे उम्मीदवार CSEET के माध्यम से कंपनी सचिव (CS) पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें…

Munna Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin…और पढ़ें

पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin… और पढ़ें

homecareer

ICSI CSEET जुलाई सेशन का रिजल्ट icsi.edu पर आज, ऐसे आसानी से कर पाएंगे चेक



Source link