खरगोन आएंगे मंत्री प्रहलाद पटेल, 10 घंटे रूकेंगे: कुंदा नदी के उद्गम स्थल पर पूजन, पंच-सरपंच सम्मेलन में होंगे शामिल – Khargone News

खरगोन आएंगे मंत्री प्रहलाद पटेल, 10 घंटे रूकेंगे:  कुंदा नदी के उद्गम स्थल पर पूजन, पंच-सरपंच सम्मेलन में होंगे शामिल – Khargone News

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल 17 जुलाई को खरगोन जिले का दौरा करेंगे। मंत्री सुबह 6 बजे खरगोन पहुंचेंगे। वह जिले में करीब 10 घंटे बिताएंगे। मंत्री पटेल सुबह 9 बजे झिरन्या जनपद की ग्राम पंचायत धुपा बुजुर्ग जाएंगे। वहां कुंदा नदी के उद्गम

.

मंत्री का अगला पड़ाव सिरवेल महादेव मंदिर होगा। दर्शन-पूजन के बाद दोपहर 12 बजे ठिबगांव में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर 1 बजे राधाकुंज सभागृह में पंच-सरपंच सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। फिर इंदौर के लिए रवाना होंगे।

Source link