रीवा में शातिर कोरेक्स तस्कर पकड़ाया: बोलेरो वाहन से कर रहा था नशीली सिरप की सप्लाई ; पहले से दर्ज थे कई मामले – Rewa News

रीवा में शातिर कोरेक्स तस्कर पकड़ाया:  बोलेरो वाहन से कर रहा था नशीली सिरप की सप्लाई ; पहले से दर्ज थे कई मामले – Rewa News



रीवा पुलिस ने नशीली सिरप बरामद करते हुए एक बड़े कोरेक्स तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपी आदतन अपराधी है। जो बोलेरो वाहन से नशे की तस्करी कर रहा था।

.

एसडीओपी उमेश प्रजापति ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान एक वाहन से 50 शीशी नशीली सिरप बरामद की गई है। मौके से आरोपी सनद कुमार गौतम को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ पहले से भी तस्करी सहित तमाम अपराध दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य तस्करों के नामों का भी खुलासा किया है। जिनके नाम पूछताछ में बताए हैं। पुलिस के मुताबिक साक्ष्य संकलन के बाद अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस ने मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर रीवा डभौंरा मार्ग पर रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी सनत कुमार गौतम उर्फ बम पिता प्रद्युम्न गौतम उम्र 50 वर्ष निवासी बदराव गौतमान थाना सिरमौर जिला रीवा के कब्जे से 50 शीशी प्रतिबंधित अवैध नशीली कफ सिरप बरामद की। जिसकी कीमत लगभग 10000 रुपए और एक बोलोरो वाहन जिसकी कीमत 3 लाख रुपए है।

आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 8,21,22 एन.डी.पी.एस. एक्ट और 5,13 ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को कल न्यायालय पेश कर जेल भेजा जाएगा। आरोपी के खिलाफ थाना सिरमौर में भी कई अपराध दर्ज हैं।



Source link