Jabalpur Masjid Controversy Live: मस्जिद विवाद से भड़क उठा जबलपुर, पुलिस तैनात, सोशल मीडिया पर छिड़ी तीखी बहस

Jabalpur Masjid Controversy Live: मस्जिद विवाद से भड़क उठा जबलपुर, पुलिस तैनात, सोशल मीडिया पर छिड़ी तीखी बहस


Live now

Last Updated:

Jabalpur Masjid Controversy Live: जबलपुर के मदई क्षेत्र में स्थित जामा मस्जिद की जमीन को लेकर विवाद फिर से बढ़ गया है. कलेक्टर के बयान के अनुसार मस्जिद की जमीन वैध है, लेकिन हिंदू पक्ष का दावा है कि यह गायत्री …और पढ़ें

मस्जिद और मंदिर का ज़मीन विवाद

Jabalpur Masjid Controversy Live: जबलपुर के मदई क्षेत्र में स्थित कथित जामा मस्जिद एक बार फिर ज़मीन विवाद को लेकर सुर्खियों में आ गई है. इस पुराने विवाद ने उस वक्त और तूल पकड़ लिया जब जबलपुर कलेक्टर के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें यह दावा किया गया कि मस्जिद अपनी खुद की वैध जमीन पर स्थित है और उसका निर्माण वर्ष 1985 में हुआ था.

हालाँकि, इस दावे पर हिंदू पक्ष ने कड़ा ऐतराज़ जताया है. उनका कहना है कि जिस स्थान पर मस्जिद बनाई गई है, वह असल में गायत्री बाल मंदिर की जमीन है. उनका आरोप है कि वर्षों पहले इस जमीन पर कब्जा किया गया और अब सरकारी तंत्र इसे मस्जिद की वैध जमीन बताकर एकतरफा बयान दे रहा है, जो विवाद को और भड़काने का काम कर रहा है.

विवाद गहराने के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है. क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है. इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी ज़ोरदार बहस छिड़ी हुई है, जिससे माहौल और संवेदनशील हो गया है.

homemadhya-pradesh

Jabalpur Masjid Controversy Live: मस्जिद विवाद से भड़क उठा जबलपुर, पुलिस तैनात



Source link