Last Updated:
Pooja Room Vastu Tips: हर घर में पूजा घर देखने को मिलता है. वास्तु शास्त्र में पूजा-पाठ से जुड़े कुछ नियमों के बारे में बताया गया है. इसमें पूजा के स्थान पर कुछ चीजों को रखने से मना किया गया है.
हाइलाइट्स
- 5 चीज़ें रखीं तो रूठ जाएंगे देवी-देवता
- कौन सी गलती से नाराज़ होते हैं भगवान
- कारण जानिए इन 5 वास्तु दोषों में
वास्तु शास्त्र में भी पूजा घर से लेकर पूजा-पाठ के नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है. पूजाघर में देवी-देवताओं की नियमित पूजा भी की जाती है. इसलिए यह बेहद जरूरी हो जाता है कि इस पवित्र स्थान पर किसी तरह का कोई दोष न हो. वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजाघर में दोष होने से कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसा क्या करें जिससे ये दोष दूर हो उज्जैन के आचार्य पंडित आनंद भारद्वाज नियम बता रहे है.
पुराने फूल – घर के मंदिर में कभी भी मुरझाए हुए फूल ना रखें. ऐसा करना आर्थिक तरक्की और करियर में सफलता को रोकता है. कई तरह की रुकावटें पैदा करता है.
माचिस – अक्सर देखा जाता है कि हम पूजा घर में माचिस रखते है जो कि नहीं रखनी चाहिए. वास्तु के नियम के अनुसार, पूजा घर में माचिस रखना वर्जित होता है. पूजा घर हमारे घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है और वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि घर के पवित्र स्थान पर किसी भी तरह की ज्वलनशील सामग्री नहीं रखनी चाहिए.
क्रोधित तस्वीर – शास्त्रों के अनुसार, घर के मंदिर में भगवान के भयावह रूप यानी रौद्र रूप वाली तस्वीर नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इस रूप में भगवान गुस्से और विध्वंसक के रूप में होते हैं. भगवान का ऐसा रूप अक्सर युद्ध और विनाश से जुड़ा होता है.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.