Gold-Silver Price: सोने की कीमत में लगातार गिरावट, चांदी ने मारी छलांग

Gold-Silver Price: सोने की कीमत में लगातार गिरावट, चांदी ने मारी छलांग


Last Updated:

Gold Silver Price Today 17 July: राजधानी भोपाल के सराफा में भाव 97,820 रुपए पहुंच गया है. अब अगर आप भी सोने की खरीदी का मन बना रहे हैं तो फटाफट रेट जानते जाइये…

भोपाल में आज सोने का भाव. (प्रतीकात्मक)

Gold-Silver Price 17 July: देशभर में सोने-चांदी के बाजारों में हलचल तेज है. इसी बीच राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव में 310 रुपए की गिरावट दिखी है तो वहीं चांदी 110 रुपए की बढ़त के साथ तेज हुई है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज गुरुवार (17 July) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं:

– भोपाल में 22 कैरेट सोने का रेट
आज: 89,668 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 89,303 रुपए/10 ग्राम

– भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 97,820 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 98,130 रुपए प्रति 10 ग्राम

– भोपाल में चांदी का भाव
आज: 111,860 रुपए/1 किलो
बीते दिन: 111,750 रुपए प्रति किलो

सोने के भाव में दूसरे दिन बड़ी गिरावट

देशभर में आज पिछले कई दिनों से ऊपर चढ़ रहे सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है. जिसके बाद सोना 320 रुपए सस्ता हुआ है. इसी बीच आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं:

भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 97,890 रुपए प्रति 10 ग्राम
बीते दिन: 98,110 रुपए प्रति 10 ग्राम

– भारत में चांदी का भाव
आज: 111,940 रुपए प्रति 1 किलो
बीते दिन: 111,840 रुपए/किलो

हालमार्क ही है असली सोने की पहचान

अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.

homemadhya-pradesh

Gold-Silver Price: सोने की कीमत में लगातार गिरावट, चांदी ने मारी छलांग



Source link