हरदा में मटकुल नदी में बही पुलिस कर्मी की कार: कूदकर बचाई जान, तेज बहाव में बहकर झाड़ियों में फंसी; सिर्फ छत दिख रही – Harda News

हरदा में मटकुल नदी में बही पुलिस कर्मी की कार:  कूदकर बचाई जान, तेज बहाव में बहकर झाड़ियों में फंसी; सिर्फ छत दिख रही – Harda News


सिराली थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी ड्यूटी के लिए सिराली से हरदा जा रहा थे।

हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह साढ़े चार बजे एक पुलिसकर्मी की कार मटकुल नदी में बह गई। हादसा कनारदा गांव के पास हुआ, जब सिराली थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी ड्यूटी के लिए सिराली से हरदा जा रहा था।

.

पुलिसकर्मी ने मटकुल नदी की पुलिया पर पानी होने के बावजूद कार निकालने का प्रयास किया। लेकिन तेज बहाव के कारण कार बहकर झाड़ियों में फंस गई। जैसे ही कार बहने लगी, पुलिसकर्मी ने समय रहते कार से कूदकर जान बचा ली। वह पुलिया की रेलिंग पकड़कर सुरक्षित बाहर निकल आया।

ग्रामीणों को दिखी कार की छत सुबह जब ग्रामीण पुलिया के पास पहुंचे तो उफनती नदी में कार की छत दिखाई दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और कार की जांच करवाई।

कार में कोई नहीं था, जांच जारी टीआई चौहान ने बताया कि कार के अंदर कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिसकर्मी सुरक्षित है और उसने खुद घटना की जानकारी दी। भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष अरुण सिंह राजपूत ने भी घटना की पुष्टि की और बताया कि कार बहकर झाड़ियों में फंस गई थी।

पुलिया पर भीड़, प्रशासन ने चेताया हादसे की खबर फैलते ही पुलिया के दोनों ओर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। प्रशासन ने लोगों से उफनती नदियों और पुल-पुलियों पर आवागमन से बचने की अपील की है, खासकर बारिश के मौसम में।

देखिए तस्वीरें…

पुल पर इतना पानी था कि कुछ दूर तक की रोड भी डूबी हुई थी।

सुबह जब ग्रामीण पुल पर पहुंचे तो उन्हें कार की छत दिखाई दी।

सुबह जब ग्रामीण पुल पर पहुंचे तो उन्हें कार की छत दिखाई दी।



Source link