Roads of the city uprooted by the same rain, Nayan Bridge also damaged in many places | एक ही बारिश से उखड़ी शहर की सड़कें नायन ब्रिज भी कई जगह से क्षतिग्रस्त

Roads of the city uprooted by the same rain, Nayan Bridge also damaged in many places | एक ही बारिश से उखड़ी शहर की सड़कें नायन ब्रिज भी कई जगह से क्षतिग्रस्त


नागदा14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस थाना चौराहा

शहर में बारिश का दाैर जून से ही शुरू हाे गया था, लेकिन पहली बार लगातार तीन दिन बारिश हुई। इससे शहर की कई सड़कें छलनी हाे गई हैं। खास बात यह है कि शहर के प्रमुख चाैराहाें पर ही बारिश से गड्ढे बने हैं, जाे कभी भी हादसे का सबक बन सकते हैं। ऐसे में नगर पालिका काे इन गड्ढाें काे दुरुस्त कराना चाहिए, ताकि काेई गंभीर हादसा न हाे। मामले में नपा सीएमओ अशफाक खान ने बताया कि जल्द ही गड्ढों का मरम्मतीकरण कराया जाएगा।

शहर का पुराना बस स्टैंड, अस्पताल चौराहा और पुलिस थाना चौराहा हर समय भीड़ से भरा रहता है और वाहनाें का आवागमन बना रहता है। ऐसे में यहां गड्ढे कभी भी जानलेवा साबित हाे सकते हैं। वहीं नया ओवर ब्रिज बिरलाग्राम काे मंडी से जाेड़ता है। इस ब्रिज से 24 घंटे आमजन काे आना-जाना लगा रहता है। बिरलाग्राम की ओर ब्रिज पर पास-पास ही 8 गड्ढे हाे रहे हैं, वहीं मंडी की ओर भी एक बड़ा गड्ढा बन गया है। बायपास सड़क पर भी बारिश का असर हुआ और बीच में ही गड्ढा बन गया है।

पानी उतरते ही पुलिया सुधारने पहुंची टीम
अपस्ट्रीम में लगातार बारिश से चंबल में बाढ़ आ गई थी। इससे नायन पुलिया डूब गई थी और रास्ता बंद हाे गया था। साेमवार काे जलस्तर कम हाेने पर पुलिया से पानी नीचे उतर गया, लेकिन बाढ़ पुलिया काे जगह-जगह से क्षतिग्रस्त कर गई।

इसे साेमवार काे ही कर्मचारियाें द्वारा दुरुस्त करने का काम किया गया। बता दें कि पहले भी एक बार पुलिया का हिस्सा चंबल की बाढ़ में बह गया था। यहां नवीन पुलिया का निर्माण बीते 2 साल से जारी है, लेकिन चंबल में पानी हाेने की वजह से देरी हाे रही है।

0



Source link