भाजपा प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल का बैतूल दौरा कल: मुल्ताई में कावड़ यात्रा में होंगे शामिल, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात – Betul News

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल का बैतूल दौरा कल:  मुल्ताई में कावड़ यात्रा में होंगे शामिल, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात – Betul News



भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शुक्रवार को बैतूल का दौरा करेंगे। वे सुबह 8 बजे भोपाल से रवाना होकर 11 बजे मुल्ताई पहुंचेंगे। मुल्ताई में वे सर्व मंगल कावड़ यात्रा में हिस्सा लेंगे। बैतूल में खंडेलवाल का व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। वे छात्रों के प्रति

.

भाजपा कार्यालय विजय भवन में जिला पदाधिकारियों और प्रबंध समिति की बैठक में भाग लेंगे। शाम 4 से 6 बजे तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद प्रशासनिक बैठक में शामिल होंगे। प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ राघवेंद्र ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

यह खंडेलवाल की प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद बैतूल की तीसरी यात्रा है। इससे पहले वे 7 जुलाई को पहली बार और गुरु पूर्णिमा पर दूसरी बार बैतूल आए थे।



Source link