MP में सांपों ने 4000 से ज्यादा लोगों को कांटा: सबसे ज्यादा सागर के पीड़ित; प्रदेश में हर साल ढाई हजार से ज्यादा मौतें – Bhopal News

MP में सांपों ने 4000 से ज्यादा लोगों को कांटा:  सबसे ज्यादा सागर के पीड़ित; प्रदेश में हर साल ढाई हजार से ज्यादा मौतें – Bhopal News


मध्यप्रदेश में इस साल सांपों ने 4000 से ज्यादा लोगों काे कांटा है, हालांकि ये आकड़ा पिछले साल की तुलना में कम है। साल 2024 और 2025 के जून महीने के आंकडे बताते हैं कि इस बार 728 कम लोग सर्पदंश का शिकार हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा पीड़ित सागर के है।

.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सांप के काटने से मध्यप्रदेश में हर साल ढाई हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है। एम्बुलेंस 108 ने गुरुवार को MP स्नेक बाइट केस रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, साल 2024 में जून महीने तक 4 हजार 933 लोगों और साल 2025 में जून महीने तक 4 हजार 205 लोगों को सांप ने कांटा है, जिन्हें एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

दो साल के सर्पदंश के एम्बुलेंस 108 के आंकड़े

महीना आकड़े (2024) 2025
जनवरी 554 466
फरवरी 703 516
मार्च 790 722
अप्रैल 825 653
मई 863 707
जून 1198 1141

सबसे ज्यादा सागर में पीड़ित आंकड़ों के अनुसार, मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा सर्पदंश के पीड़ित सागर में दर्ज हुए, जिन्हें एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गाय। यहां साल 2025 जून माह तक 311 लोगों को सांप ने कांटा। वहीं, दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा केस 223 रीवा जिले से सामने आए।

साल 2025 जून माह तक के आंकड़े (सबसे ज्यादा केस)

जिला केस
सागर 311
रीवा 223
कटनी 179
दमोह 163
छिंदवाड़ा 151
ग्वालियर 144

सबसे कम श्योपुर में पीड़ित MP में एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल जाने वाले सर्पदंश पीड़ित, सबसे कम श्योपुर से सामने आए। यहां इस साल जून माह तक सिर्फ 18 केस दर्ज हुए। इसके बाद 19 केस शुजालपुर और 23 केस उज्जैन में दर्ज हुए।

साल 2025 जून माह तक के आंकड़े (सबसे कम केस)

जिला केस
श्योपुर 18
शुजालपुर 19
उज्जैन 23
हरदा 23
बुरहानपुर 25
नीमच 29

भोपाल में 68 लोगों को कांटा सांप ने इस साल भोपाल में 68 लोगों को सांप ने कांटा है, जिन्हें एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, अस्पतालों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 8 लोगों की इस सीजन में सर्पदंश के कारण भोपाल में मौत भी हुई है।

हालांकि, यह आंकड़े सिर्फ उन मरीजों के हैं जो एम्बुलेंस 108 से अस्पताल पहुंचाए गए। इसके अलावा निजी वाहन व अन्य तरीके से अस्पताल पहुंचने वाले पीड़ितों के आंकड़े भी इसमें जोड़े जाएं, तो यह कई गुना तक बढ़ जाएंगे।

प्रदेश में हर साल ढाई हजार से ज्यादा मौतें सांप के काटने से मध्यप्रदेश में हर साल ढाई हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 से 2024 यानी 4 सालों में सर्पदंश के कारण करीब 10 हजार 700 लोगों की मौत हुई। हर पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए सरकारी मुआवजा दिया गया। यानी 427 करोड़ रुपए से ज्यादा का वित्त-भार सरकार पर आया। इतनी लागत से एक 5 मंजिला स्पेशियलिटी अस्पताल शुरू हो सकता है।

यह भी पढ़ें… सांप से खेल रहा था शख्स,पकड़ ढीली हुई हमला किया

भोपाल के पिपलिया पेंदे खान निवासी 40 वर्षीय एक व्यक्ति पर कोबरा के साथ खेलना भारी पड़ गया। घर के बाहर सांप देखते ही व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद वह उसे लेकर पूरे इलाके में घूमने लगा, जिसका मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। पढ़ें पूरी खबर

अब सर्पदंश के डर का भी इलाज

प्रदेश में हर साल सर्पदंश से हजारों लोगों की जान जाती है, लेकिन अब सरकार सिर्फ जहर ही नहीं, सांप के डर का भी इलाज करने जा रही है। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) पॉलिसी तैयार कर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल मानसून में सर्पदंश के मामले बढ़ते हैं। कई बार मौत का कारण जहर नहीं बल्कि घबराहट होती है। पढ़ें पूरी खबर



Source link