राजगढ़ में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत हुई। प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप ने गोरखपुरा और गागोरनी गांव में पौधे लगाए और लोगों से अभियान को निजी जिम्मेदारी की तरह लेने की अपील की। इससे पहले उन्होंने अधिकारियो
.
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लिया संकल्प गागोरनी में आयोजित कार्यक्रम में सांसद रोडमल नागर, राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार, गौतम टेटवाल, विधायक अमर सिंह यादव, हजारीलाल दांगी, मोहन शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधिया, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, कलेक्टर डॉ. गिरीश मिश्रा और एसपी अमित तोलानी सहित कई जनप्रतिनिधि और अफसर शामिल हुए। सभी ने पौधे रोपे और संकल्प लिया कि जिलेभर में हजारों पौधे लगाए जाएंगे, जो किसी मां के नाम समर्पित होंगे।
हर गांव तक पहुंचेगा अभियान मंत्री कश्यप ने कहा कि मां के नाम पौधा लगाना सिर्फ प्रतीक नहीं, बल्कि यह पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी है। उन्होंने कहा कि जिले के हर गांव में इस अभियान को जनआंदोलन की तरह फैलाया जाएगा।
देखिए तस्वीरें…

