पुलिस गिरफ्त में गांजे के साथ महिला गांजा तस्कर।
कटनी जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र के जुहली मोड़ से एक महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 2 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।
.
कटनी एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया है कि एनकेजे थाना पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान जुहली मोड़ पर एक महिला दिखाई दी। पुलिस को देखकर महिला घबरा गई और भागने की कोशिश करने लगी। इस पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। उसके पास से बोरी में गांजा मिला।
पूछताछ में महिला ने रेखा सिंह बताया जो जुहली निवासी है। उसके पास से मिले गांजे की बाजार कीमत लगभग 40 हजार रुपए है। एनकेजे पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।