मैहर जिले के मुकुंदपुर में फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को धमकाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी इमरान मदनी और उसके साथी सफेद अर्टिका कार में घूमते थे। कार पर लाल पट्टी में भारत सरकार और अशोक स्तंभ का चिह्न लगा रखा
.
मामले का खुलासा तब हुआ जब बिनितेश शुक्ला ने ताला थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी MP04 EC 1744 नंबर की सफेद अर्टिका कार में घूमते थे।
आरोपियों के साथ दो गार्ड भी थे
इमरान मदनी और दो अन्य युवक खुद को सरकारी अधिकारी बताते थे। उनके साथ 12 बोर की बंदूक लिए दो गार्ड भी रहते थे। इनके पीछे-पीछे MP17 ZM9315 नंबर की एक और सफेद अर्टिका कार चलती थी।
आरोपी एक दिन पहले मुकुंदपुर गए थे
शिकायतकर्ता ने बताया कि 17 जुलाई को दोपहर एक बजे भी ये लोग इसी तरह मुकुंदपुर आए थे। चंदन मिश्रा, सूर्यकांत मिश्रा और हरिवंश ताम्रकार सहित कई लोगों ने इन्हें देखा था।
गाड़ी पर आरोपी सरकारी नेम प्लेट लगाए थे।
ताला थाना प्रभारी पंचराज सिंह के अनुसार, शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की। चालक समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में पता चला कि यह कार पहले भोपाल में किसी अधिकारी के पास किराए पर थी। पुलिस ने आरोपियों से दो बंदूकें भी जब्त की हैं।