मोमाई माता मंदिर में नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी: बदनावर में कल शिखर पर स्वर्ण कलश चढ़ेगा, आज निकली शोभायात्रा – Badnawar News

मोमाई माता मंदिर में नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी:  बदनावर में कल शिखर पर स्वर्ण कलश चढ़ेगा, आज निकली शोभायात्रा – Badnawar News


बदनावर के लोकाशाह मांगलिक भवन के पीछे स्थित मोमाई माता मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन चल रहा है। शनिवार से शुरू हुए इस महोत्सव में रविवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और स्वर्ण कलश स्थापना की जाएगी।

.

शनिवार सुबह मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन संपन्न हुआ। शाम करीब साढ़े 5 बजे बजे नगर में शोभायात्रा निकाली गई।

लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया

इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। शोभायात्रा में सुसज्जित रथ था। नगर के विभिन्न स्थानों पर यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। यात्रा प्रमुख मार्गों से होकर मंदिर वापस पहुंची। महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

रविवार को शुभ मुहूर्त में मंदिर में मोमाई माता की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। साथ ही भैरू जी की स्थापना भी की जाएगी। मंदिर के शिखर पर स्वर्ण कलश स्थापित किया जाएगा।

मोमाई माता मंदिर में हो रहा आयोजन।

मोमाई माता मंदिर में हो रहा आयोजन।

कार्यक्रम के अंत में महाआरती और महाप्रसाद का आयोजन होगा। यह आयोजन पाल क्षत्रीय गड़रिया समाज ने किया। आयोजन के कारण समाज के सदस्यों के प्रतिष्ठान बंद रहे।



Source link