Okinawa के इस धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर में हैं कई शानदार फीचर्स! सिर्फ 2000 में करें बुक | auto – News in Hindi

Okinawa के इस धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर में हैं कई शानदार फीचर्स! सिर्फ 2000 में करें बुक | auto – News in Hindi


Okinawa R30 भारत में हुई लॉन्च

Okinawa R30 भारत में लॉन्च हो गई है, इस स्कूटर की कीमत 58,992 रुपये है. कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है. आप इसे सिर्फ 2,000 रुपये देकर बुक कर सकते हैं.

Okinawa ने भारत में अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर R30 को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने दावा किया है कि एक बार चार्ज करने पर ये स्कूटर 60 किलोमीटर तक चलेगा. एक्स शोरूम में इसकी कीमत 58,992 रुपये में तय की गई है. इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है. इस स्कूटर को बुक करने के लिए आपको 2000 रुपये का टोकन अमाउंट देना होगा. यह एक लो-स्पीड सेगमेंट का स्कूटर है जो 25kmph की टॉप स्पीड के साथ आता है. इस शानदार स्कूटर में 1.25kWh की लीथियम आयन बैटरी दी गई है.

सिंगल चार्ज में चलेगी 60km
स्कूटर में इस्तेमाल की गई बैटरी फुल चार्ज होने पर 60 किमी तक माइलेज देती है. इसे चार्ज करने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है. इसमें 1.25 किलोवॉट ऑवर की बैटरी लगी है, जिसे आप बाहर भी निकाल सकते हैं. बैटरी पर तीन साल की वॉरंटी दी जा रही है. साथ ही इसमें लगी 250-वॉट की बीएलडीसी इलेक्ट्रिक मोटर पर भी तीन साल या 30,000 किलोमीटर की वॉरंटी मिल रही है.

ये भी पढ़ें : इस डॉक्यूमेंट के बिना नहीं होगा किसी भी गाड़ी का इंश्योरेंस रिन्यू- IRDAइस स्कूटर में एलॉय व्हील्स दिए गए हैं और इसके फ्रंट में डुअल टोन फिनिश का इस्तेमाल किया गया है. यह स्कूटर 5 कलर ऑप्शन के साथ आता है. यह स्कूटर ग्लॉसी रेड, मेटैलिक ऑरेंज, सनराइज येलो, पर्ल वाइट और सी ग्रीन कलर के साथ खरीदा जा सकता है. स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं. वहीं रियर में ट्विन शॉक अब्जॉर्वर्स दिए गए हैं. स्कूटर के दोनों वील्ज ड्रम ब्रेक्स के साथ आते हैं.

ये भी पढ़ें : Hero Splendor की बाजार में मची धूम! जुलाई में सबसे ज्यादा खरीदी गई ये बाइक

इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ती मांग को देखते हुए कई कंपनियां इस सेगमेंट में वाहन लॉन्च कर रही हैं. महीने की शुरुआत में Techo Electra ने भी एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था. कंपनी ने इसे Techo Electra Saathi नाम से पेश किया गया है. यह पुणे स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता का एक स्वदेश निर्मित स्कूटर है. Techo Electra Saathi इलेक्ट्रिक मोपेड की कीमत 57,697 रुपये, ऑन-रोड, पुणे है. कस्टमर कंपनी की वेबसाइट से या +91 9540569569 नंबर डायल कर इस शानदार स्कूटर को बुक करा सकते हैं.





Source link